MSME सेक्टर को राहत: ट्रंप टैरिफ अब नहीं करेगा नुकसान, सरकार की रणनीति तैयार
व्यापार: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाने के बाद देश के एक्सपोर्ट को नुकसान हो रहा है. जिसका असर एमएसएमई सेक्टर पर ज्यादा पड़ने का आशंका है. इसी बात को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार सूक्ष्म, लघु और मध्यम निर्यातकों के लिए एक व्यापक राहत पैकेज को अंतिम रूप दे रही है. जिससे उनको एक्सपोर्ट में होने वाले नुकसान की भरपाई की जा सके.
सीएनबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार की ओर इस सेक्टर को दिए जाने वाला राहत पैकेज अब अंतिम चरण में है. अमेरिका की ओर से टैरिफ लगाए जाने के कारण इस इंडस्ट्री को $45 से $80 बिलियन के बीच अनुमानित नुकसान का सामना करना पड़ रहा है.
पांच योजानाएं हैं शामिल
प्रस्तावित योजना के मूल में पांच नई योजनाएं हैं, जो COVID-युग की क्रेडिट गारंटी पर आधारित हैं, लेकिन आज की चुनौतियों के हिसाब से तैयार की गई हैं. इन पहलों का मकसद है कि बिजनेस को वर्किंग कैपिटल तक आसानी से पहुच मिले, बिना गिरवी रखे लोन की लिमिट ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹20 लाख कर दी जाए और ब्याज पर सब्सिडी देकर लोन सस्ता किया जाए. इस पैकेज से इक्विटी फाइनेंसिंग के नए रास्ते भी खुलेंगे, जिससे कंपनिया बिना कर्ज बढ़ाए अपने बिजनेस के लिए फंड जुटा पाएंगी. इसके साथ ही टेक्सटाइल, गारमेंट, जेम्स-एंड-ज्वेलरी, लेदर, इंजीनियरिंग गुड्स और एग्रो-मरीन एक्सपोर्ट जैसे सेक्टर्स को स्पेशल सपोर्ट दिया जाएगा.
क्या है मकसद?
इसका बड़ा उद्देश्य है वर्किंग कैपिटल का बोझ कम करना, नौकरियों को बचाना और एक्सपोर्टर्स को शिपमेंट डाइवर्सिफाई करने और नए मार्केट ढूंढने के लिए टाइम देना. कई कंपनियां पहले से ही रिस्क कम करने के लिए भूटान और नेपाल के रास्ते ट्रेड कर रही हैं. ये स्टेप दिखाता है कि सरकार चाहती है रोजगार देने वाले एक्सपोर्ट सेक्टर को ग्लोबल झटकों से बचाया जाए और बाहर की चुनौतियों के बावजूद ग्रोथ को तेजी दी जाए.
राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की दोहरी उपलब्धि
प्राइवेट आइलैंड पर जेफ्री एपस्टीन का बड़ा खुलासा, मस्जिद निर्माण का दावा
मंत्री राजेश अग्रवाल ने ‘सदर साहू पेट्रोलियम’ का किया शुभारंभ
कटनी के डायल-112 हीरोज
उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने बरगी डैम हादसे का किया स्थल निरीक्षण
नशे पर बड़ा वार: 1745 करोड़ की कोकीन जब्त, मुंबई में एनसीबी की बड़ी कार्रवाई
ग्राम किवईबालेंगा से ‘सुशासन तिहार 2026’ का शुभारंभ
अंबिकापुर की साहित्यिक धरोहर ‘उद्गार’ फिर आई प्रकाश में
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने की भेंट