सिरसट्टी पंचायत में नक्सलियों का तांडव, दो ग्रामीणों की गला रेतकर हत्या
सुकमा। सुकमा जिले के सिरसट्टी पंचायत के नंदा पारा में नक्सलियों ने दो ग्रामीणों की बेरहमी से हत्या कर दी। नक्सलियों ने दोनों पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाया था। देर रात गांव में धावा बोलकर उनकी गला रेतकर हत्या कर दी गई, जबकि दो अन्य ग्रामीणों की जमकर पिटाई की गई है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इलाके में दहशत का माहौल
इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई है। ग्रामीण रातभर घरों से बाहर नहीं निकल सके। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके के लिए रवाना हो गया और जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और नक्सली गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
नक्सलियों ने जारी किया पर्चा
घटना के बाद माओवादियों ने पर्चा जारी कर हत्या की जिम्मेदारी ली है। इसमें मृतक पदाम पोज्जा और देवेंद्र उर्फ देवा पर 2022 से पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप लगाया गया है।
पहले भी हो चुकीं वारदातें
बीते दिनों बीजापुर जिले के सिलगेर में भी नक्सलियों ने दो शिक्षादूतों की हत्या की थी। इस साल अब तक नक्सलियों ने 9 शिक्षादूतों की हत्या कर दी है—जिनमें 5 बीजापुर और 4 सुकमा जिले में मारे गए। सभी मामलों में मुखबिरी का आरोप लगाया गया।
सुरक्षा पर सवाल
लगातार हो रही इन वारदातों से स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने इलाके में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।
वाराणसी-मुंबई सुपरफास्ट को निशाना बनाने की कोशिश, इमरजेंसी ब्रेक से बची सैकड़ों यात्रियों की जान
अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाके से 10 की मौत, गुजरात में मचा हड़कंप
'सिर्फ गुस्सा नहीं, ठोस कदम जरूरी', शिक्षा मंत्री ने राहुल पर साधा निशाना
निशातपुरा स्टेशन तैयार, 26 जुलाई से तीन ट्रेनों के साथ शुरू होगी नई यात्रा
CJP हिंसा पर सख्त कार्रवाई, उपद्रवियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की नौ FIR
बृज भूषण ने मांगी माफी, हनुमानगढ़ी विवाद पर कहा- किसी को ठेस पहुंची हो तो खेद है
मध्य प्रदेश में जीवनरक्षक कानून लागू, शहर-गांव के लिए तय हुई गोल्डन टाइम सीमा
48 घंटे में बदला छात्र आंदोलन का पूरा घटनाक्रम, CJP प्रदर्शन बना सियासी मुद्दा
इंदौर में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, टंट्याभील चौराहे पर NEET पेपर लीक के खिलाफ जुटी भीड़