बीमारी की शिकायत के बावजूद थाने में ड्यूटी कर रहा था जवान, अचानक गश खाकर गिर पड़ा, हार्ट अटैक से मची अफरा-तफरी
शाजापुर: नगर के लालघाटी स्थित थाना आजाक में गुरुवार दोपहर अचानक उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब थाने में पदस्थ कॉन्स्टेबल जितेंद्र चंद्रवंशी अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। जवान का स्वास्थ्य खराब होने के जानकारी मिलने पर वरिष्ठ अधिकारी भी सक्रिय हुए। अधिकारी तत्काल अस्पताल पहुंचे और प्राथमिक उपचार के बाद जवान को उच्च उपचार के लिए इंदौर रेफर किया गया है।
कॉन्स्टेबल को लेकर इंदौर पहुंचे
अजाक डीएसपी, थाना टीआई सहित कई पुलिसकर्मी भी जवान के साथ इंदौर पहुंचे। एसपी यशपालसिंह राजपूत ने भी जवान के स्वास्थ्य की जानकारी ली है। जानकारी के अनुसार कॉन्स्टेबल सुबह से ही सीने और हाथ में दर्द की शिकायत कर रहे थे। उन्होंने दर्द कम करने के लिए दवा भी ली और थाने में बने कमरे में आराम करने चले गए थे।
साथी से बात करते-करते आया अटैक
इसी दौरान वे अपने साथी पुलिसकर्मी से बातचीत कर रहे थे कि अचानक सीने में तेज दर्द उठा और वे जमीन पर गिर पड़े। थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल उन्हें संभाला और बिना समय गंवाए पुलिस वाहन से शहर के एक निजी अस्पताल पहुंचाया। बताया जाता है कि रास्ते में ही उनके साथ मौजूद जवान ने उन्हें सीपीआर दिया ताकि उनकी सांस चलती रहे। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच की और बताया कि आरक्षक को हार्ट अटैक आया है।
इसके बाद उन्हें प्राथमिक उपचार देकर इंदौर रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही थाना आजाक और अन्य पुलिस थानों के अधिकारी और पुलिसकर्मी अस्पताल पहुंच गए। डीएसपी अजय मिश्रा ने बताया कि कॉन्स्टेबल जितेंद्र चंद्रवंशी को थाने पर बने कमरे में हार्ट अटैक आया था और उन्हें इंदौर रेफर किया गया है। कॉन्स्टेबल की अचानक बिगड़ी तबीयत से पुलिस विभाग में चिंता का माहौल है। साथी पुलिसकर्मियों का कहना है कि सुबह से ही वे अस्वस्थ महसूस कर रहे थे। बावजूद इसके ड्यूटी निभाते रहे। दोपहर में अचानक बेहोश होने की घटना से थाने में हड़कंप मच गया।
वाराणसी-मुंबई सुपरफास्ट को निशाना बनाने की कोशिश, इमरजेंसी ब्रेक से बची सैकड़ों यात्रियों की जान
अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाके से 10 की मौत, गुजरात में मचा हड़कंप
'सिर्फ गुस्सा नहीं, ठोस कदम जरूरी', शिक्षा मंत्री ने राहुल पर साधा निशाना
निशातपुरा स्टेशन तैयार, 26 जुलाई से तीन ट्रेनों के साथ शुरू होगी नई यात्रा
CJP हिंसा पर सख्त कार्रवाई, उपद्रवियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की नौ FIR
बृज भूषण ने मांगी माफी, हनुमानगढ़ी विवाद पर कहा- किसी को ठेस पहुंची हो तो खेद है
मध्य प्रदेश में जीवनरक्षक कानून लागू, शहर-गांव के लिए तय हुई गोल्डन टाइम सीमा
48 घंटे में बदला छात्र आंदोलन का पूरा घटनाक्रम, CJP प्रदर्शन बना सियासी मुद्दा
इंदौर में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, टंट्याभील चौराहे पर NEET पेपर लीक के खिलाफ जुटी भीड़