सीएम योगी ने हॉकी के मैदान में उतारकर चौंकाया सबको, टर्फ पर स्टिक घुमाकर दिखाई दमदार खेल प्रतिभा
लखनऊ: राजनीति की पिच पर सुपर हिट योगी आदित्यनाथ अपने विरोधियों पर हमला बोलने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। देश के सबसे बड़े सूबे के मुख्यमंत्री बनने के बाद से सीएम योगी लगातार अपने कामकाज से चर्चाओं में बने रहते हैं। अपराध और अपराधियों के लिए काल बन चुके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कभी क्रिकेट की पिच पर हाथ आजमाते नजर आ जाते हैं तो कभी हॉकी के मैदान में शॉट लगाते दिखाई पड़ते हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को मुख्यमंत्री का बदला-बदला अंदाज देखने को मिला है। सीएम योगी हॉकी से शॉट लगाते नजर आए हैं।
दरअसल यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर लखनऊ के गोमतीनगर स्थित पद्मश्री मोहम्मद शाहिद सिंथेटिक हॉकी स्टेडियम में आयोजित समारोह में शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को नमन करते हुए खिलाड़ियों से मुलाकात की। सीएम योगी ने इस अवसर पर सहायक खेल प्रशिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे और राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में पदक जीतने वाले 88 खिलाड़ियों को पुरस्कार राशि देकर उन्हें सम्मानित भी किया। इस दौरान सीएम योगी ने खुद भी हॉकी की स्टिक हाथों में थाम ली। सीएम योगी ने हॉकी के मैदान में हाथ आजमाते हुए एक जोरदार शॉट लगाया है। खेलों के प्रति उनके इस अंदाज ने खिलाड़ियों में खासा उत्साह भर दिया। वहीं सीएम योगी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक तंदुरुस्ती का माध्यम नहीं हैं, बल्कि अनुशासन, समर्पण और टीम स्पिरिट की मिसाल भी पेश करते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश का सौभाग्य है कि यहां से अनेक अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी और ओलंपियन पैदा हुए हैं।
सीएम योगी ने कहा कि मेजर ध्यानचंद, केडी सिंह बाबू, मोहम्मद शाहिद, रविंद्र पाल, सैय्यद अली, डॉ. आरपी सिंह, सुजीत कुमार, रजनीश मिश्रा, मोहम्मद शकील, देवेश चौहान और एमपी सिंह जैसे दिग्गजों ने यूपी से खेल की शुरुआत कर देश का गौरव बढ़ाया है। सीएम योगी ने पेरिस ओलंपिक में हॉकी खिलाड़ियों ललित उपाध्याय और राजकुमार पाल की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश ने अन्य खेलों में भी उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार खिलाड़ियों के लिए जिम, खेल मैदानों और बेहतर सुविधाओं के विकास पर लगातार काम कर रही है और भविष्य में भी हर संभव सहयोग देती रहेगी।
वाराणसी-मुंबई सुपरफास्ट को निशाना बनाने की कोशिश, इमरजेंसी ब्रेक से बची सैकड़ों यात्रियों की जान
अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाके से 10 की मौत, गुजरात में मचा हड़कंप
'सिर्फ गुस्सा नहीं, ठोस कदम जरूरी', शिक्षा मंत्री ने राहुल पर साधा निशाना
निशातपुरा स्टेशन तैयार, 26 जुलाई से तीन ट्रेनों के साथ शुरू होगी नई यात्रा
CJP हिंसा पर सख्त कार्रवाई, उपद्रवियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की नौ FIR
बृज भूषण ने मांगी माफी, हनुमानगढ़ी विवाद पर कहा- किसी को ठेस पहुंची हो तो खेद है
मध्य प्रदेश में जीवनरक्षक कानून लागू, शहर-गांव के लिए तय हुई गोल्डन टाइम सीमा
48 घंटे में बदला छात्र आंदोलन का पूरा घटनाक्रम, CJP प्रदर्शन बना सियासी मुद्दा
इंदौर में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, टंट्याभील चौराहे पर NEET पेपर लीक के खिलाफ जुटी भीड़