सरकार का आदेश: आन्जनेय सिंह को मुरादाबाद से हटाया, मूल कैडर में लौटेंगे
लखनऊ : यूपी सरकार ने मुरादाबाद के मंडलायुक्त आन्जनेय सिंह को उनके मूल सिक्किम कैडर के लिए रिलीव कर दिया है। नियुक्ति विभाग ने प्रतिनियुक्ति की समाप्ति पर नियमानुसार मिलने वाले 60 दिन का अवकाश भी उनके लिए स्वीकृत कर दिया है। बताते चलें कि आन्जनेय सिंह करीब 10 साल यूपी में प्रतिनियुक्ति पर रहे। वर्ष 2005 बैच के आईएएस अधिकारी आन्जनेय सिंह फरवरी 2015 में प्रतिनियुक्ति पर यूपी आए थे। वे यहां बुलंदशहर, फतेहपुर और रामपुर के डीएम रहे। 2 मार्च 21 से मुरादाबाद के कमिश्नर थे। नियुक्ति विभाग ने मुरादाबाद के कमिश्नर का चार्ज वहां के जिलाधिकारी को दे दिया है। शासन के सूत्रों के मुताबिक, अब यह केंद्र पर निर्भर करेगा कि उनकी प्रतिनियुक्ति की अवधि बढ़ाता है या नहीं।
राजा भैया का तंज, बोले- सनातन को मिटाने का सपना देखने वाले खुद मिट गए?
शुभेंदु की नंदीग्राम पर जिद, लेकिन शाह ने नहीं मानी बात
वैश्विक तनाव का असर, सोना-चांदी की चाल सीमित दायरे में
कछुआ तस्करी का बड़ा खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार, 7 Turtle बरामद
अखरोट से बढ़ाएं प्राकृतिक खूबसूरती, जानें इसके फायदे
सैमसंग बायोलॉजिक्स में हड़ताल जारी, मांगें तेज हुईं
Pune में मासूम की दरिंदगी: पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोले रोंगटे खड़े करने वाले राज
भारत की अर्थव्यवस्था को मिली मजबूत रेटिंग, भारत की तारीफ
Donald Trump की बड़ी चेतावनी: Iran को मिटाने की धमकी, सैन्य कार्रवाई शुरू
पांच राज्यों में कांग्रेस का कमाल, सियासत की सबसे बड़ी गेमर बनी