छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे मौसम रहेगा खराब, किसानों को सावधानी बरतने की सलाह
रायपुर: छत्तीसगढ़ में मानसून ने एक बार फिर से गति पकड़ ली है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि प्रदेश के कई जिलों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, अचानक तेज हवा और बारिश की संभावना है।
धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मोंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिलों में तेज आंधी और बिजली गिरने की स्थिति बन सकती है। विभाग ने किसानों और आमजनों को सचेत रहने की सलाह दी है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बुधवार को गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई।
मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्यप्रदेश पर बना कम दबाव क्षेत्र बुधवार सुबह कमजोर पड़ गया है, लेकिन इसके बावजूद दक्षिण-पूर्वी मध्यप्रदेश और आसपास का क्षेत्र चक्रवाती घेरे की चपेट में है।
बिजली गिरने का अलर्ट
बिजली गिरने का अलर्ट जारी करते हुए मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए चेतावनी दी है कि कई इलाकों में बिजली गिरने और तेज हवाओं की स्थिति बन सकती है। लोगों को खुले मैदान या पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है। राज्य में मानसून की सक्रियता बरकरार है।
मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि छत्तीसगढ़ और उससे लगे मध्यप्रदेश में बना कम दबाव क्षेत्र कमजोर हो गया है, लेकिन इसके प्रभाव से हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक का दौर प्रदेशभर में जारी रहेगा। रायपुर, दुर्ग, धमतरी, राजनांदगांव सहित मध्य और उत्तरी छत्तीसगढ़ में गुरुवार की शाम तक कई स्थानों पर मेघगर्जन के साथ वर्षा होने की संभावना जताई गई है। वहीं, बस्तर संभाग में भी कहीं-कहीं तेज बौछारें पड़ सकती हैं।
राजधानी समेत कई जगह झमाझम
राजधानी रायपुर और आसपास के क्षेत्रों में बुधवार सुबह हुई बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। दुर्ग, धमतरी और बस्तर क्षेत्र में भी हल्की से मध्यम बारिश हुई। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि कम दबाव क्षेत्र कमजोर होने के बावजूद चक्रवाती घेरा सक्रिय है, जिससे लगातार बौछारें पड़ रही हैं।
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल