एपल के खिलाफ एलन मस्क की चेतावनी, कानूनी कार्रवाई के संकेत
व्यापार : जानेमाने कारोबारी एलन मस्क ने एपल पर एंटीट्रस्ट कानून (प्रतिस्पर्धा विरोधी कानून) के उल्लंघन का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि एपल ने कथित तौर पर ओपनएआई के अलावा किसी भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी के लिए एप स्टोर रैंकिंग में नंबर 1 स्थान तक पहुंचना असंभव बना दिया है। यह साफ तौर पर एंटीट्रस्ट उल्लंघन बताया है। एलन मस्क ने सोमवार को एक 'एक्स' पोस्ट में कहा, 'xAI तुरंत कानूनी कार्रवाई करेगा।'
इससे पहले टेस्ला के प्रमुख मस्क ने आईफोन निर्माता के एप स्टोर की एप स्पॉटलाइटिंग प्रथाओं पर सवाल उठाया था। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक अन्य पोस्ट में कहा, 'एपल एप स्टोर, आप अपने जरूरी सेक्शन में एक्स या ग्रूक को डालने से इनकार क्यों करते हैं, जबकि एक्स दुनिया का नंबर 1 न्यूज एप है और ग्रूक सभी एप्स में नंबर 5 पर है? क्या आप राजनीति कर रहे हैं?'
प्रतिस्पर्धा विरोधी कानून क्या है?
प्रतिस्पर्धा विरोधी कानून (प्रतिस्पर्धा कानून) उन विनियमों पर आधारित हैं, जो उद्योगों और भौगोलिक बाजारों में निष्पक्ष और खुली प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देते हैं। कानून उस एकाधिकार गतिविधि, कीमत का निर्धारण, मिलीभगत, हेराफेरी, विलय, मूल्य भेदभाव, बहिष्कार और कई अन्य व्यावसायिक बर्तावों की जांच करते हैं, जो परिस्थितियों और उपभोक्ता पर पड़ने वाले प्रभाव के आधार पर कानून के विरुद्ध हो सकते हैं।
आप भी हैं शॉर्ट टेम्पर्ड और छोटी-छोटी बात पर करते हैं रिएक्ट? चाणक्य की ये बातें सिखाएंगी कैसे करें इमोशन कंट्रोल
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट