मध्यप्रदेश को मिलेगा प्रदेश का सबसे लंबा फ्लाईओवर, 23 अगस्त को नितिन गडकरी करेंगे लोकार्पण
जबलपुर। मध्य प्रदेश को राज्य के सबसे लंबे फ्लाई ओवर की सौगात मिलने वाली है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी 23 अगस्त को जबलपुर में फ्लाई ओवर का लोकार्पण करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह समेत अन्य मौजूद रहेंगे। नितिन गडकरी ने साल 2018 में फ्लाई ओवर का भूमि पूजन किया था।
एक हजार करोड़ की लागत से बनकर हुआ है तैयार
जबलपुर में दमोहनाका से मदन महल तक बना ये प्रदेश का सबसे बड़ा एलिवेटेड कॉरिडोर होगा। ये करीब एक हजार करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। 23 अगस्त के कार्यक्रम को लेकर मध्य प्रदेश के PWD मंत्री राकेश सिंह ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की है। रेलवे स्टेशन के ऊपर बने केबल स्टे ब्रिज के साथ बना ये फ्लाई ओवर काफी आकर्षक नजर आ रहा है।
जाम से मिलेगी निजात
मदनमहल से दमोहनाका के बीच अत्याधुनिक तकनीक से करीब 8 किलोमीटर लंबा फ्लाई ओवर बनाया गया है। इस फ्लाई ओवर के बनने से शहर वासियों को निजात से मुक्ति मिलेगी। करीब 1000 करोड रुपये की लागत से इस फ्लाइओवर का निर्माण किया गया है। इस फ्लाई ओवर के बनने के बाद जबलपुर शहर की जनता को जाम से बड़ी राहत मिलेगी। इसके साथ ही शहर के दो बड़े क्षेत्र आपस में जुड़ जाएंगे।
राकेश सिंह ने जबलपुर की जनता को शुभकामनाएं दीं
PWD मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि पुल निर्माण होने पर जबलपुर की जनता को शुभकामनाएं हैं। 23 अगस्त को ही फ्लाई ओवर का लोकार्पण कर दिया जाएगा। राकेश सिंह ने साथ ही केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आभार जताया है।
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
बिजली उपभोक्ताओं को आवेदन करने की जरूरत नहीं, नई व्यवस्था लागू
EVM और चुनाव प्रक्रिया पर Gaurav Gogoi ने उठाए सवाल
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
Iran का 30 दिन का शांति प्रस्ताव—सुलह या नई चाल?
शकरकंद के फायदे जानकर चौंक जाएंगे, सेहत के लिए बेहद लाभकारी