एशियाई बाजारों की मजबूती और ऑटो-धातु शेयरों की चमक से शेयर बाजार में उछाल
व्यापार : एशियाई बाजारों में मजबूती के रुख, ऑटो और धातु शेयरों में खरीदारी के चलते सोमवार को शुरुआती कारोबार में बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी देखी गई। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 217.61 अंक या 0.27 फीसदी बढ़कर 80,817.52 पर पहुंच गया। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 71.55 अंक बढ़कर 24,636.90 पर पहुंच गया।
किसे फायदा-किसे नुकसान?
सेंसेक्स की 30 शेयरों वाली कंपनियों में टाटा स्टील, बीईएल, बजाज फिनसर्व, अल्ट्राटेक सीमेंट, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एशियन पेंट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाइटन और अदाणी पोर्ट्स के शेयरों में बढ़त देखी गई। इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इटरनल, पावर ग्रिड, एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक पिछड़ते नजर आए। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 3,366.40 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
एशियाई और अमेरिकी बाजारों का हाल
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी, हांगकांग का हैंग सेंग और शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है, जबकि जापान का निक्केई 225 सूचकांक नकारात्मक दायरे में कारोबार कर रहा है। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार नकारात्मक दायरे में बंद हुए। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.23 प्रतिशत गिरकर 69.51 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।
बीते सत्र में क्या हुआ था?
इससे पहले बीते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 585.67 अंक गिरकर 80,599.91 पर और 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 203 अंक गिरकर 24,565.35 पर बंद हुआ था।
राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने