AI ने लौटाया कुंदन को ज़िंदगी: वायरल हुआ ‘रांझणा’ का नया क्लाइमैक्स सीन
मुंबई : 12 साल पहले साउथ स्टार धनुष की हिंदी फिल्म ‘रांझणा’ को दर्शकों का खूब प्यार मिला। धनुष स्टारर और आनंद एल रॉय निर्देशित इस फिल्म को 21 जून को री-रिलीज किया गया लेकिन इसका अंत एआई की मदद से बदल दिया गया। फिल्म के नए वर्जन में कुंदन यानी धनुष का किरदार मरता नहीं है। इसी नई एंडिंग के साथ एक वीडियो साउथ के थिएटर वायरल हो रहा है। जिसमें दर्शक फिल्म के नई एंडिंग पर रिएक्शन दे रहे हैं।
कुंदन के जिंदा होने पर खुशी से झूम उठे दर्शक
सोशल मीडिया पर जो वीडियो ‘रांझणा’ की नई एंडिंग के साथ वायरल हो रहा है, उसमें कुंदन फिल्म में मरता नहीं है। वह हॉस्पिटल के बैड पर आंखें खोलता है, उठ खड़ा होता है। उसके दोस्त बिंदिया (स्वरा भास्कर) और मुरारी (जीशान अयूब) खुश होते हैं। इसके बाद बनारस की गलियों में बड़ा और छोटा कुंदन दिखाए जाते हैं और फिल्म खत्म हो जाती है। इस नई एंडिंग को देखकर दर्शक थिएटर में सीटी बजाते हैं, फोन की लाइट्स चमकाते हुए नजर आते हैं।
निर्देशक आनंद एल रॉय नाखुश
एआई से बदली गई फिल्म ‘रांझणा’ की एंडिंग से निर्देशक आनंद एल रॉय खुश नहीं हैं। वह सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर की है। वह कहते हैं, ‘इसमें मेरा कोई राेल नहीं है। ये वो फिल्म नहीं है जिसे हम बनाना चाहते थे। 'रांझणा' हमारे लिए कभी सिर्फ एक फिल्म नहीं थी, यह इंसानी हाथों से गढ़ी गई, इंसानी खामियों और सच्ची भावनाओं से बनाई गई फिल्म थी। जो कुछ भी इस समय दिखाया जा रहा है, वह कोई ट्रिब्यूट नहीं है, बल्कि एक तरह की हाइजैकिंग है। इसने फिल्म की आत्मा को ही छीन लिया है।’ जबकि फिल्म की प्रोड्यूस कंपनी का मानना है कि एंडिंग बदलकर वह दर्शकों को खुशी देना चाहते हैं।
शिवसेना विवाद: उद्धव गुट की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट तैयार, बागी सांसदों और लोकसभा सचिवालय को नोटिस
क्वाड बैठक में जयशंकर का बड़ा बयान, स्वतंत्र और समावेशी हिंद-प्रशांत पर दिया जोर
सावधान! मध्य प्रदेश में 'चड्डी-बनियान गैंग' की दस्तक, पुलिस ने जारी की चेतावनी
पेपर लीक को लेकर राहुल गांधी का बड़ा आरोप, बोले- 10 साल में 152 मामले, लेकिन कार्रवाई नहीं
भोजशाला मामले में नया मोड़, नमाज स्थल को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा विवाद
अवैध निर्माण पर सख्ती, निगम ने 50+ बिल्डिंग नक्शे जांच के दायरे में लिए
भोपाल में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, पुलिस ने कांग्रेस कार्यालय पहुंचने से पहले रोका
जम्मू-कश्मीर में फिर आतंकी वार, अनंतनाग में पुलिस जवान शहीद
नर्मदा परिसर सुहागी में चोरी की वारदात, अमरनाथ गई महिला के घर से लाखों का सामान गायब
क्या है मामला? कल्याण बनर्जी के निलंबन की वजह और आरोप जानिए