किसी ने 5 तो किसी ने 4 नेशनल अवॉर्ड्स जीते, जानें कौन-कौन से एक्टर्स हैं इस खास लिस्ट में
मुंबई : 71वें नेशनल अवॉर्ड्स में शाहरुख खान, विक्रांत मेसी और रानी मुखर्जी को बेस्ट एक्टर्स का खिताब मिला। वहीं शाहरुख को 33 साल के करियर में ये पहला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला है। आपको बताते चलें कि ऐसे भी स्टार्स हैं, जिन्होंने चार-पांच नेशनल अवॉर्ड्स अपने नाम किए हैं। आइए हम जानते हैं उन बॉलीवुड सितारों के बारे में जिन्होंने सबसे ज्यादा नेशनल अवॉर्ड अपने नाम किए हैं।
शबाना आजमी
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शबाना आजमी को शानदार अभिनय के लिए पहचान जाना जाता है। एक्ट्रेस ने बॉलीवुड के इतिहास में सबसे ज्यादा बार राष्ट्रीय पुरस्कार का खिताब अपने नाम हासिल करने का ऐतिहासिक काम किया है। एक्ट्रेस को पांच बार ये सम्मान मिल चुका है, उन फिल्मों के नाम हैं 'अंकुर', 'अर्थ', 'खंडहर', 'पार', 'गॉडमदर'।
अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को चार नेशनल अवॉर्ड्स मिल चुके हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार कहा जाता है अभिनेता को पहला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 'अग्निपथ' फिल्म के लिए मिला था। इसके अलावा बिग बी को 'ब्लैक', 'पीकू' और 'पा' फिल्म के लिए भी नेशनल अवॉर्ड मिल चुका है।
कंगना रनौत
एक्ट्रेस-पॉलिटिशियन कंगना रनौत ने भी कई शानदार फिल्मों में काम किया है। अभिनेत्री को भी अपने सिनेमाई करियर में चार नेशनल अवॉर्ड्स मिल चुके हैं। अभिनेत्री को पहला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 'क्वीन' फिल्म के लिए मिला था। इसके बाद कंगना रनौत को 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स', 'पंगा' और 'मणिकर्णिका' के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला।
नसीरुद्दीन शाह
शानदार अदाकारी के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता नसीरुद्दीन शाह को भी सिनेमाई दुनिया में जबरदस्त योगदान के लिए तीन बार नेशनल अवॉर्ड्स मिल चुका है। अभिनेता को 'इकबाल', 'पार' और 'स्पर्श' जैसी फिल्मों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है।
नर्मदा परिसर सुहागी में चोरी की वारदात, अमरनाथ गई महिला के घर से लाखों का सामान गायब
क्या है मामला? कल्याण बनर्जी के निलंबन की वजह और आरोप जानिए
रफ्तार का कहर: पठानकोट में बस ने चार को कुचला, गुस्साई भीड़ ने बस में लगाई आग
वकीलों का फूटा गुस्सा, दिल्ली घटना के विरोध में डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन
भारत-जिम्बाब्वे सीरीज से पहले मेजबान टीम का ऐलान, नए खिलाड़ी त्सिगा पर भरोसा
वृंदावन में भक्ति में लीन दिखे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद
रीवा कलेक्टर का सख्त अंदाज, वेंडर को लगाई फटकार; बोले- 'वो गाली दे रही, तुम...'
सेमीकंडक्टर सेक्टर में भारत की बड़ी छलांग, चिप पैकेजिंग के लिए मेगा प्लान तैयार
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, अग्निवीरों को आरक्षण; किसानों के लिए नई व्यवस्था लागू
बिलासपुर रेंज में अपराधियों पर कड़ी निगरानी, हर हिस्ट्रीशीटर के लिए तैनात होगा एक जवान