युवती की AI से अश्लील फोटो बनाकर किया वायरल आरोपी गिरफ्तार
शहडोल। तेजी से बढ़ती आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक अब साइबर अपराधियों के लिए नया हथियार बन चुकी है। ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला शहडोल जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां एक युवक ने AI की मदद से अपनी महिला मित्र की फोटो से छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर दोबारा वायरल कर दिया। हैरानी की बात यह है कि इस मामले में मुख्य आरोपी को चार महीने पहले भी इसी अपराध में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन जमानत मिलने के बाद उसने फिर वही अपराध दोहराया।
4 महीने पहले भी इसी आरोप में हुआ था गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार, जबलपुर निवासी मोहम्मद इमरान खान (23) पिता वसीम खान ने अपनी महिला मित्र की फोटो को AI तकनीक से मॉर्फ कर अश्लील रूप देकर फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड कर दिया था। इससे पहले मार्च महीने में भी वह इसी आरोप में पकड़ा गया था, जब पीड़िता की शिकायत पर उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया था। उस समय पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शहडोल न्यायालय में पेश किया था, जहां से उसे जमानत मिल गई थी। लेकिन जमानत पर रिहा होते ही आरोपी ने दोबारा नई चाल चली। इस बार उसने अपने साथी जबलपुर निवासी श्रेय रजक (19) के मोबाइल का इस्तेमाल कर फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाए और उसमें पीड़िता की AI से बनी फोटो अपलोड कर दीं। इसकी जानकारी मिलने पर पीड़िता ने फिर से सोहागपुर थाना पहुंचकर विस्तृत शिकायत दर्ज कराई।
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया
थाना प्रभारी भूपेंद्र मणि पांडे ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एक टीम जबलपुर रवाना की गई। जांच में पुष्टि होने के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। मुख्य आरोपी मोहम्मद इमरान खान और उसके साथी श्रेय रजक के खिलाफ आईटी एक्ट सहित बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और उन्हें जेल भेजा गया है।
नर्मदा परिसर सुहागी में चोरी की वारदात, अमरनाथ गई महिला के घर से लाखों का सामान गायब
क्या है मामला? कल्याण बनर्जी के निलंबन की वजह और आरोप जानिए
रफ्तार का कहर: पठानकोट में बस ने चार को कुचला, गुस्साई भीड़ ने बस में लगाई आग
वकीलों का फूटा गुस्सा, दिल्ली घटना के विरोध में डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन
भारत-जिम्बाब्वे सीरीज से पहले मेजबान टीम का ऐलान, नए खिलाड़ी त्सिगा पर भरोसा
वृंदावन में भक्ति में लीन दिखे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद
रीवा कलेक्टर का सख्त अंदाज, वेंडर को लगाई फटकार; बोले- 'वो गाली दे रही, तुम...'
सेमीकंडक्टर सेक्टर में भारत की बड़ी छलांग, चिप पैकेजिंग के लिए मेगा प्लान तैयार
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, अग्निवीरों को आरक्षण; किसानों के लिए नई व्यवस्था लागू
बिलासपुर रेंज में अपराधियों पर कड़ी निगरानी, हर हिस्ट्रीशीटर के लिए तैनात होगा एक जवान