चोट के बावजूद डटे पंत, लंगड़ाते हुए उतरे मैदान में; फैंस बोले- ये है असली जज़्बा
नई दिल्ली : भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत बल्लेबाज के लिए मैदान पर आ गए हैं। शार्दुल ठाकुर के आउट होने के बाद पंत बल्लेबाजी के लिए दूसरे दिन मैदान पर आ गए। अतिरिक्त स्कैन के बाद पंत अपने चोटिल पैर को सहारा देने के लिए ‘मून बूट’ (एक सुरक्षात्मक ऑर्थोपेडिक जूते) पहनकर स्टेडियम पहुंचे। हालांकि, वह विकेटकीपिंग नहीं करेंगे। उनकी जगह ध्रुव जुरेल विकेटकीपिंग का जिम्मा संभालेंगे। पंत का बल्लेबाजी के लिए आना भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर है। कुछ देर पहले ही बीसीसीआई ने उनकी चोट पर अपडेट दिया था कि वह जरूरत के अनुसार इस मुकाबले में बल्लेबाजी के लिए उपलब्ध रहेंगे।
पहले दिन चोटिल हुए थे पंत
पहली पारी में पंत 37 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे, जब रिवर्स स्वीप के प्रयास में गेंद आकर उनके पैर पर लगी। भारतीय पारी के 68वें ओवर में क्रिस वोक्स की गेंद उनके दाहिने पैर पर लगी। इसके बाद वह जमीन पर ही लेट गए और काफी दर्द में दिखे थे। फीजियो के आने पर भी वह दर्द से कराहते दिखे थे। फिर उन्हें उठाकर ले जाने की कोशिश की गई, लेकिन वह चल नहीं सके। फिर उन्हें एंबुलेंस में ले जाया गया। पंत के दाहिने पैर से खून रिसता हुआ देखा गया, साथ ही शरीर के उस हिस्से में काफी सूजन भी थी।
'स्कैन रिपोर्ट में फ्रैक्चर दिखा'
बीसीसीआई के एक सूत्र ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया, 'स्कैन रिपोर्ट में फ्रैक्चर दिखाया गया है और वह छह हफ्तों के लिए मैदान से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई जल्द ही उनके रिप्लेसमेंट का एलान करेगा और ईशान किशन रिप्लेसमेंट हो सकते हैं।' पांचवां टेस्ट लंदन के द ओवल मैदान में 31 जुलाई से चार अगस्त तक खेला जाएगा। किशन ने हाल ही में नॉटिंघमशायर के लिए दो काउंटी मैच खेले हैं और साथ ही टेस्ट सीरीज से पहले इंग्लैंड लायंस के खिलाफ खेलने वाली भारत ए टीम का भी हिस्सा थे। हालांकि यह 26 वर्षीय खिलाड़ी दोनों मैचों में से किसी में भी नहीं खेला था।
जुरेल करेंगे विकेटकीपिंग
थिंक टैंक केएल राहुल को विकेटकीपिंग करने के लिए भी कह सकता है, लेकिन उन्होंने 2023-24 सीजन में दक्षिण अफ्रीका दौरे के बाद से यह जिम्मेदारी नहीं निभाई है। टीम के अन्य विकेटकीपर ध्रुव जुरेल को चौथे टेस्ट मैच के लिए प्लेइंग-11 में नहीं रखा गया था। सीरीज में पंत को दूसरी बार चोट लगी है। लॉर्ड्स में तीसरे टेस्ट के दौरान विकेटकीपिंग करते हुए उनकी अंगुली में चोट लग गई थी जिसके कारण वह इंग्लैंड की दूसरी पारी में विकेटकीपिंग नहीं कर पाए थे। ध्रुव जुरेल ने तब रिप्लेसमेंट के तौर पर विकेटकीपिंग की थी। इसे मैच में भी वह पंत की जगह विकेटकीपिंग करते नजर आएंगे।
ICC का बड़ा ऐलान, अगले साल इस मैदान पर खेला जाएगा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल
भारत ने श्रीलंका को नहीं दिया कोई मौका, यूथ टेस्ट सीरीज 211 रन की जीत के साथ समाप्त
NSA कार्रवाई पर ओवैसी ने सरकार को घेरा, कहा- क्या विरोध करना अब अपराध है?
सरकार का बड़ा दावा, CJP आंदोलन पर 24 घंटे में चार बार बातचीत की पेशकश
पेपर लीक मामले में कांग्रेस आक्रामक, मोदी सरकार पर जवाबदेही से भागने का आरोप
फास्ट-ट्रैक कोर्ट पर अमित शाह का समर्थन, आंदोलन को लेकर विपक्ष को दी नसीहत
पहले टी20 से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा मंत्र, खिलाड़ियों से कहा- बेखौफ खेलो
भारत से मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे ने बदली टीम, आखिरी वक्त पर लिया बड़ा फैसला
मध्यप्रदेश को मिलेगी नई पहचान, ग्वालियर में आकार लेगा पहला टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन
संसद में तीखी बहस, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर नड्डा का पलटवार