सांसद राघव चड्ढा की अपील, सभी नागरिकों को हर साल मुफ्त स्वास्थ्य जांच का कानूनी अधिकार मिले
नई दिल्ली। राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने भारत के सभी नागरिकों को हर साल मुफ्त स्वास्थ्य जांच का कानूनी अधिकार देने की मांग की है। आप सांसद कहना है कि कोविड-19 महामारी के बाद हार्ट अटैक और अन्य गंभीर बीमारियों के मामले बढ़े हैं, इसके बाद अब यदि समय पर बीमारियों का पता लगने से कई लोगों की जान बचाई जा सकती है।
सांसद चड्ढा ने अपील की कि प्रत्येक नागरिक को सालाना स्वास्थ्य जांच का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए। सांसद का तर्क है कि कोविड के बाद दिल की बीमारियां और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ी हैं, और समय पर निदान से लोगों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने बताया कि कई विकसित देश अपने नागरिकों को मुफ्त सालाना स्वास्थ्य जांच की सुविधा देते हैं, जिसका खर्च सरकार वहन करती है। आप सांसद चड्ढा ने जोर दिया कि स्वास्थ्य सेवाएं केवल अमीरों के लिए नहीं होनी चाहिए; सभी को नियमित जांच की सुविधा मिलनी चाहिए, चाहे वे गरीब हों या अमीर।
बात दें कि चड्ढा की यह टिप्पणी तब आई है जब हाल ही में कई युवा और स्वस्थ दिखने वाले लोगों में भी अचानक दिल का दौरा, स्ट्रोक और अन्य गंभीर बीमारियां देखी गई हैं। भारत में हर साल होने वाली 70 प्रतिशत से अधिक मौतें दिल से जुड़ी बीमारी, कैंसर, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और फेफड़ों की बीमारी जैसी गैर-संचारी बीमारियों के कारण होती हैं। लेकिन नियमित जांच से इन बीमारियों को काफी हद तक रोका जा सकता है। मोदी सरकार ने इस साल की शुरुआत में एक राष्ट्रव्यापी एनसीडी जांच अभियान शुरू किया था। इसका उद्देश्य 30 साल और उससे अधिक उम्र के सभी लोगों की डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, ओरल, ब्रेस्ट और सर्वाइकल कैंसर जैसे गैर-संचारी रोगों के लिए जांच करना था। यह अभियान आयुष्मान आरोग्य मंदिर और अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर चलाया गया और इसने अपने 89.7 प्रतिशत लक्ष्य को पूरा किया है।
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने
इरादों की स्याही से किशन जंगम ने लिखी सफलता की नई इबारत
स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ