प्रसाद लेने आए बच्चे लौटे अर्थी पर, सीधी के मंदिर परिसर में बड़ा हादसा
सीधी। सीधी जिले के मझौली थाना अंतर्गत ग्राम मेडरा में मंगलवार दोपहर प्रसाद लेने गए दो मासूम बच्चों की तालाब में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान 6 वर्षीय आयुष पाल पिता राजबहोर पाल और 7 वर्षीय अजय पाल पिता होरिल पाल के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर लगभग 2 बजे गांव के अलोप माता मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया था। इसी भंडारे में प्रसाद लेने के लिए गांव के कई बच्चे मंदिर पहुंचे थे। भंडारे के दौरान चार बच्चे पास के खेतों में बने तालाब में नहाने चले गए। इस दौरान अजय और आयुष गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। साथ गए अन्य बच्चों ने शोर मचाया, लेकिन जब तक लोग पहुंचे दोनों की मौत हो चुकी थी।
मृतक आयुष के पिता राजबहोर पाल ने बताया कि भंडारे के कारण उनका बेटा स्कूल नहीं गया था और गांव के अन्य बच्चों के साथ मंदिर चला गया था। जब वह देर तक घर नहीं लौटा, तो चिंता हुई। इसके बाद उसके डूबने की सूचना मिली। थाना प्रभारी विशाल शर्मा ने बताया कि एक खेत तालाब में तब्दील हो चुका है, जो बारिश के चलते लबालब भर गया था। बच्चे उसमें नहाने चले गए और दुर्भाग्यवश वे डूब गए। शवों का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।
राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की ओर छत्तीसगढ़
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह