वाशिंगटन सुंदर में दिखी चमक, रवि शास्त्री ने बताया भविष्य का शानदार ऑलराउंडर
नई दिल्ली : भारतीय टीम के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने वाशिंगटन सुंदर की सराहना की है और कहा कि भविष्य में वह भारत के बेहतरीन ऑलराउंडर बन सकते हैं। शास्त्री का कहना है कि सुंदर घरेलू परिस्थितियों में गेंदबाजी में अच्छा प्रदर्शन करने के साथ नैसर्गिक रूप से प्रतिभाशाली बल्लेबाज भी है। शास्त्री ने सुंदर के धैर्य, तकनीकी कौशल और बहुमुखी प्रतिभा की प्रशंसा की और खेल के सबसे लंबे प्रारूप में उनके सफल होने की क्षमता पर विश्वास व्यक्त किया।
2021 में किया था टेस्ट डेब्यू
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2021 में ब्रिसबेन में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले 25 वर्षीय ऑफ स्पिनर वाशिंगटन को उसके बाद इस प्रारूप में बहुत अधिक मौके नहीं मिले हैं। उन्होंने अब तक 11 टेस्ट मैच में 545 रन बनाए हैं और 30 विकेट लिए हैं। शास्त्री का मानना है कि वाशिंगटन को विशेषकर भारत की टर्निंग पिचों पर लाल गेंद से अधिक मैच खेलने चाहिए थे।
शास्त्री ने आईसीसी रिव्यू में कहा, मुझे शुरू से ही वाशिंगटन का खेल पसंद रहा है। जब मैंने उसे पहली बार देखा तो मैंने कहा था कि वह कमाल का खिलाड़ी है और उसमें कई वर्षों तक भारत का सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर बनने की क्षमता है। वह अभी सिर्फ 25 साल का है। मुझे लगता है कि उसे और ज्यादा टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहिए था। भारत में जहां गेंद टर्न ले रही हो, वहां वह घातक साबित हो सकता है, जैसा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ उसने प्रदर्शन किया था। उसने कुछ सीनियर स्पिनरों से बेहतर प्रदर्शन किया था और इसके साथ ही वह अच्छा बल्लेबाज भी है।
पिछले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में किया प्रभावित
वाशिंगटन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 2024 की घरेलू टेस्ट सीरीज में चार पारियों में 16 विकेट लिए थे। शास्त्री ने उनकी बल्लेबाजी क्षमता की भी तारीफ की और कहा कि उन्हें बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भी भेजा जा सकता है। शास्त्री ने कहा, वह नैसिर्गिक रूप से प्रतिभाशाली बल्लेबाज है। वह बल्लेबाजी क्रम में आठवें नंबर का बल्लेबाज नहीं है। वह बहुत जल्दी छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आ सकता है।
वाशिंगटन की तकनीक से प्रभावित हैं शास्त्री
शास्त्री ने कहा कि वाशिंगटन की तकनीक अच्छी है जिससे वह विदेशी परिस्थितियों में भी सफल हो सकता है। उन्होंने कहा, एक बार जब वह आत्मविश्वास हासिल कर लेगा तो मुझे लगता है कि उसके खेल में और निखार आ जाएगा। उसने विदेश में भी अपनी लय बरकरार रखी है। वह फिट खिलाड़ी है और वह वह लंबे स्पैल भी करता है और जरूरत पड़ने पर नियंत्रण भी बनाए रख सकता है।
राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की ओर छत्तीसगढ़
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह