दुर्ग जेल में सुरक्षा में चूक? बाथरूम के पिल्लर से लटका मिला कैदी का शव
दुर्ग: दुर्ग केंद्रिय जेल में पत्नी की हत्या के मामले में विचाराधीन बंदी ने आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक बाथरुम के पिल्लर से बेडशीट फंसाया और उसे गले में बांधकर झूल गया। जिससे उसकी मौत हो गई। मामले में मर्ग कायम कर जांच में लिया है।
पद्मनाभपुर थाना टीआई राजकुमार लहरे ने बताया कि घटना सुबह 6.30 बजे बैरक-20 के बाथरुम की है। जेल के कर्मचारियों ने पहले देखा। सूचना पर मौके पर पहुंचे। देखा तो वह बाथरुम के पिल्लर में बेडशीट के फंदे से लटका हुआ था। मर्ग कायम कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पूछताछ में पता चला कि ग्राम देवरी निवासी किशुन साहू (35 वर्ष) को दिमागी बीमार थी।
जेल अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। वह अपनी पत्नी से अक्सर विवाद करता था। 19 अप्रैल 2024 को उसने अपनी पत्नी कविता साहू की रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी थी। उसे यार में लटका दिया और खुद धमधा थाना पहुंचकर समर्पण कर दिया था। पुलिस ने केस रजिस्टर्ड कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा था।
टीवीके की बढ़त से तमिलनाडु में हलचल, विजय के घर के बाहर जुटी भीड़
नरेंद्र मोदी पर सवाल, बंगाल को छोड़ कहीं पांच बार भी नहीं गए
हंटावायरस संक्रमण क्या है? कैसे फैलता है और क्या हैं संकेत
चेन्नई की मुश्किलें बढ़ीं, नए खिलाड़ी की चोट से टीम को नुकसान
क्रिकेट से मजबूत रिश्ते, भारत ने जमैका को दिया खास तोहफा
उमरेठ उपचुनाव में भाजपा की बड़ी जीत, हर्षद परमार 30,500 वोटों से विजयी
ओंकारेश्वर में अनोखी पहल, आटे के दीपकों से दीपदान
PSL ट्रॉफी के बाद बाबर का बयान, तीनों फॉर्मेट पर साफ किया रुख
डॉक्टर की सलाह: अस्थमा फैमिली हिस्ट्री में हो तो बच्चों का रखें खास ख्याल
एम. के. स्टालिन पर मनोज तिवारी का हमला, बोले- सनातन विरोधियों को जनता ने नकारा