यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: पिता और दो बेटों समेत 6 की मौत, दिल दहला देने वाला मंजर
आगरा : यमुना एक्सप्रेस-वे पर मथुरा के बलदेव क्षेत्र में कार सवार कैटरिंग कारीगर के परिवार पर मौत ने झपट्टा मारा। अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कैटरिंग कारीगर के साथ उसके दो बेटे, दो भांजे और एक दोस्त की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। हादसा इतना भीषण था कि दो लोगों की लाश कार में फंस गई। पुलिस ने उनकी लाशों को बमुश्किल बाहर निकाला। एक के बाद एक कर छह लाशें मार्ग पर रखी गईं।
कार में सवार बासौनी के हरलालपुरा गांव के रहने वाले धर्मवीर (48) समेत घर के दोनों चिराग बुझ गए। मृतकों में धर्मवीर के बढ़पुरा हुसैद महोबा के दो भांजे दलवीर उर्फ छुल्ले, पारस सिंह, बेटे रोहित का दिल्ली का रहने वाला दोस्त दुष्यंत शामिल है। मृतक की पत्नी सोनी, बेटी पायल अस्पताल में जिंदगी के लिए जूझ रही हैं। सभी अखंड रामायण पाठ और भंडारा करने के लिए दिल्ली से बटेश्वर के लिए निकले थे। मौत की सूचना मिलते ही गांव में मातम पसर गया है। परिवार के लोग मौके की ओर दौड़ पडे़ हैं।
कैटरिंग का काम करता था धर्मवीर
हरलालपुरा निवासी धर्मवीर अपने परिवार के साथ दिल्ली के समयपुर बादली में रह कर कैटरिंग का काम करते थे। उनके चचेरे भाई प्रहलाद सिंह ने बताया कि बटेश्वर में अखंड रामायण पाठ और भंडारा करने के लिए धर्मवीर परिवार के साथ शुक्रवार देर रात निकले थे। उनके कहने पर बटेश्वर में धर्मशाला बुक कर दी थी।
सुबह-सुबह हुआ हादसा
परिजनों ने बताया कि रात 3 बजे के करीब यमुना एक्सप्रेस वे पर मथुरा के बलदेव में अज्ञात वाहन से कार टकरा गई। उन्होंने बताया कि शनिवार तड़के 4 बजे बासौनी पुलिस ने हादसे की सूचना दी। जिस पर परिवार के लोग मथुरा की ओर दौड़ पड़े। गांव में मातम पसर गया है।
शोक में डूबा गांव
जबर सिंह के चार बेटे रामबहादुर, राकेश, धर्मवीर, विजेन्द्र सिंह में धर्मवीर तीसरे नंबर की संतान थे। हादसे के बारे में अपने नजदीकियों को जानकारी देते समय उनकी आंखों में आंसू भर आए। हरलालपुरा गांव शोक में डूबा है।
पोस्टमार्टम के लिए भेजी गईं लाशें
क्षेत्राधिकारी संजीव कुमार राय और थाना प्रभारी रंजना सचान ने बताया इको गाड़ी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी है। मृत लोगों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अज्ञात वाहन का पता लगाया जा रहा है।
रेलवे स्टेशन पर हंगामा, RPF पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाकर शख्स ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा
'आदिपुरुष' विवाद पर पहली बार खुलकर बोले मनोज मुंतशिर, कहा- सबसे बड़ी गलती थी
नाबार्ड सर्वे का खुलासा: गांवों में कमाई ठहरी, बढ़ते खर्च ने बिगाड़ा बजट
'दिल टूट गया है'— छात्रों पर कार्रवाई को लेकर भावुक हुए शेखर सुमन, सरकार से पूछे सवाल
88 करोड़ की ठगी मामले में बड़ा ब्रेकथ्रू, अविनाश राठौड़ का प्रत्यर्पण कर लाई पुणे पुलिस
वाराणसी में दिल दहला देने वाली वारदात, चाकू के हमले में दो पालतू कुत्तों पर जानलेवा हमला
61 पेज के आदेश से मची हलचल, हाईकोर्ट ने दागी वकीलों के मामलों पर बनाई नई व्यवस्था
राहुल की मौत का जिम्मेदार कौन? अवैध ब्रेकर और प्रशासनिक चुप्पी पर परिजनों का सवाल
अमेरिकी सीनेट में H-1B को लेकर नया बिल, क्या भारतीय आईटी प्रोफेशनल्स की बढ़ेंगी मुश्किलें?
टी20 मुकाबले से पहले टीम इंडिया का डिप्लोमैटिक स्टॉप, इंडिया हाउस में भारतीय उच्चायुक्त से मुलाकात