किडनी फेलियर से साउथ स्टार फिश वेंकट का निधन, फैंस हुए भावुक
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर और कॉमेडियन फिश वेंकट उर्फ वेंकट राज का निधन हो गया है। उन्होंने 53 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। एक्टर पिछले कुछ वक्त से बीमार चल रहे थे जिसके चलते उन्हें हैदराबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया जाता है कि एक्टर के पास इलाज कराने के पैसे नहीं थे। पैसों की तंगी के चलते समय पर उनकी किडनी डायलिसिस नहीं हो सकी। इस दुखद खबर के आते ही साउथ फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। फैंस भी एक्टर फिश वेंकट के निधन पर शोक जताते हुए उन्हें सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
ICU में चल रहा था इलाज
बताया जाता है कि एक्टर फिश वेंकट का पिछले कुछ वक्त से हैदराबाद के अस्पताल में इलाज चल रहा था। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर्स ने उन्हें ICU में एडमिट किया था। रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि फिश वेंकट का किडनी ट्रांसप्लांट होना था जिसके लिए उन्हें डोनर की जरूरत थी। एक्टर के परिवार की ओर से 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद की गुहार लगाई गई थी। फिश वेंकट को मदद तो मिल गई लेकिन डोनर वक्त पर नहीं मिल सका।
प्रभास के नाम पर आई थी फर्जी कॉल
एक्टर फिश वेंकट की बेटी श्रावंती ने इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उनके पिता के इलाज के लिए 50 लाख रुपये की जरूरत थी। इसके बाद एक्टर प्रभास की टीम ने उन्हें आर्थिक मदद की पेशकश की थी। फोन कॉल के दौरान कहा गया था कि जब ट्रांसप्लांट हो जाएगा ताे बता देना जिससे खर्च पूरा किया जा सके। कुछ दिन बाद परिवार ने कथित तौर पर इंटरव्यू में बताया कि उनके पास प्रभास के नाम पर एक फर्जी कॉल आई थी।
कौन थे एक्टर फिश वेंकट?
फिश वेंकट साउथ फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर थे, जिन्होंने तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई थी। साल 2001 में फिल्म ‘खुशी’ से डेब्यू करने के बाद उन्होंने ‘मीरापाकय’, ‘बनी’, ‘गब्बर सिंह’, ‘सुपरस्टार किडनैप’, ‘आदि’, ‘अधूर्स’ और ‘धी’ जैसी कई फिल्मों में काम किया था। फिश वेंकट खासतौर पर कॉमेडी और निगेटिव किरदारों के लिए फेमस थे।
दिल्ली पुलिस का दावा, CJP प्रदर्शन को लेकर पाकिस्तानी अकाउंट्स से फैलाया गया फर्जी प्रचार
इंडोनेशिया में लापता नाव की खोज जारी, 11 विदेशी पर्यटकों का अब तक नहीं मिला सुराग
NEET विवाद पर राहुल गांधी का हमला, बोले- धर्मेंद्र प्रधान दें इस्तीफा, PM मोदी मांगें माफी
पुलिस की बोलेरो लेकर भागा शराबी, सड़क पर आठ लोगों को मारी टक्कर; TI ने तोड़ी चुप्पी
रेलवे स्टेशन पर हंगामा, RPF पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाकर शख्स ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा
'आदिपुरुष' विवाद पर पहली बार खुलकर बोले मनोज मुंतशिर, कहा- सबसे बड़ी गलती थी
नाबार्ड सर्वे का खुलासा: गांवों में कमाई ठहरी, बढ़ते खर्च ने बिगाड़ा बजट
'दिल टूट गया है'— छात्रों पर कार्रवाई को लेकर भावुक हुए शेखर सुमन, सरकार से पूछे सवाल
करोड़ों की ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, वाहन कारोबार और जमीन दलाली बना था हथियार
88 करोड़ की ठगी मामले में बड़ा ब्रेकथ्रू, अविनाश राठौड़ का प्रत्यर्पण कर लाई पुणे पुलिस