'सैयारा' देखने पहुंचे दर्शक, अहान को देख दी ऐसी चीख-पुकार कि सोशल मीडिया भर गया
मुंबई: अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म 'सैयारा' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। दोनों ने इस फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा है। फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी ने किया है। फिल्म को हर तरफ से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। मोहित सूरी ने फिल्म का ज्यादा प्रचार नहीं किया है फिर भी फिल्म को लेकर दर्शक काफी उत्साहित हैं।
वायरल वीडियो में फैंस दिखे उत्साहित
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि फैंस फिल्म 'सैयारा' को देखने सिनेमाहॉल पहुंचे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही अहान पांडे स्क्रीन पर आते हैं, वैसे ही उनके फैंस सिनेमाघरों में अपनी शर्ट उतारते हैं। फिल्म में गाना बजने पर फैंस अपनी सीट से उठ जाते हैं। कह सकते हैं कि अहान पांडे के डेब्यू करने से फैंस बहुत खुश हैं।
फिल्म को शुरुआत में मिली अच्छी प्रतिक्रिया
आपको बता दें कि फिल्म 'सैयारा' जैसे ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई उसके कुछ ही देर बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लोगों ने इसके बारे में लिखा। यूजर्स ने फिल्म की काफी तारीफ की। कई यूजर्स ने अहान पांडे की अदाकारी की भी तारीफ की। पहले ही दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छी कमाई की। पहले ही दिन फिल्म ने 21 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया। इस फिल्म का बजट लगभग 45 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इस हिसाब से फिल्म ने पहले दिन बहुत अच्छी कमाई की है।
फिल्म 'सैयारा' के बारे में
मोहित सूरी द्वारा निर्देशित फिल्म 'सैयारा' को आदित्य चोपड़ा और अक्षय विधानी ने प्रोड्यूस किया है। इसकी पटकथा को रोहन शंकर और संकल्प सदाना ने लिखा है। दर्शकों को फिल्म की कहानी खूब पसंद आई है। यह फिल्म पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में दूसरे नंबर पर है। पहले नंबर पर 'छावा' है। देवगन, मृणाल ठाकुर और संजय मिश्रा होंगे। यह फिल्म 25 जुलाई 2025 को रिलीज होगी।
दिल्ली पुलिस का दावा, CJP प्रदर्शन को लेकर पाकिस्तानी अकाउंट्स से फैलाया गया फर्जी प्रचार
इंडोनेशिया में लापता नाव की खोज जारी, 11 विदेशी पर्यटकों का अब तक नहीं मिला सुराग
NEET विवाद पर राहुल गांधी का हमला, बोले- धर्मेंद्र प्रधान दें इस्तीफा, PM मोदी मांगें माफी
पुलिस की बोलेरो लेकर भागा शराबी, सड़क पर आठ लोगों को मारी टक्कर; TI ने तोड़ी चुप्पी
रेलवे स्टेशन पर हंगामा, RPF पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाकर शख्स ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा
'आदिपुरुष' विवाद पर पहली बार खुलकर बोले मनोज मुंतशिर, कहा- सबसे बड़ी गलती थी
नाबार्ड सर्वे का खुलासा: गांवों में कमाई ठहरी, बढ़ते खर्च ने बिगाड़ा बजट
'दिल टूट गया है'— छात्रों पर कार्रवाई को लेकर भावुक हुए शेखर सुमन, सरकार से पूछे सवाल
करोड़ों की ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, वाहन कारोबार और जमीन दलाली बना था हथियार
88 करोड़ की ठगी मामले में बड़ा ब्रेकथ्रू, अविनाश राठौड़ का प्रत्यर्पण कर लाई पुणे पुलिस