सपा सांसद हरेंद्र मलिक का ऐलान: इकरा हसन के समर्थन में मुजफ्फरनगर में होगी महापंचायत
मुजफ्फरनगर : मुजफ्फरनगर में समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद हरेंद्र मलिक ने सहारनपुर की घटना पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इकरा हसन के साथ जो कुछ हुआ, वह बेहद निंदनीय है और इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने ऐलान किया कि कांवड़ यात्रा संपन्न होने के बाद मुजफ्फरनगर में राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर एक बड़ी महापंचायत आयोजित की जाएगी, जिसमें इकरा हसन को न्याय दिलाने और समाज में सौहार्द कायम रखने की दिशा में रणनीति तय की जाएगी।
सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि यह सिर्फ एक महिला का मामला नहीं, बल्कि संविधान, समानता और आवाज उठाने के अधिकार का मामला है। 'यह लड़ाई सड़क से संसद तक लड़ी जाएगी।
राजनीतिक सवालों के जवाब में उन्होंने 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने का दावा किया। अपने परिवार को लेकर उन्होंने साफ कहा कि छोटे बेटे को चुनाव लड़ाने की कोई योजना नहीं है, जबकि बड़े बेटे पंकज मलिक चरथावल से चुनाव लड़ेंगे। हालांकि उन्होंने यह भी जोड़ा कि "शामली, मुजफ्फरनगर, चरथावल और सदर- चारों सीटें उनके लिए मुफीद हैं।
राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक