उमरिया: बफर जोन में मिला तेंदुए का शव, मौत के कारणों की पड़ताल जारी
उमरिया। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मानपुर बफर क्षेत्र अंतर्गत देवरी गांव में एक मादा तेंदुए का शव है। तेंदुए का शव एक कुएं में पड़ा था, जिसे बुधवार को वन विभाग की टीम ने बाहर निकाला। मृत तेंदुए की उम्र लगभग चार साल बताई जा रही है। सहायक संचालक बीएस उप्पल ने बताया कि अभी तेंदुए की मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं।
हालांकि, तेंदुए के शरीर पर किसी प्रकार की बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। वन विभाग ने उसकी मौत की जांच शुरू कर दी है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम को बुलाया गया है, जो तेंदुए का पोस्टमॉर्टम करेगी। रिपोर्ट के आधार पर ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल, आशंका जताई जा रही है कि तेंदुआ कुएं में गिरने से मरा हो सकता है, लेकिन इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, देवरी गांव के आसपास जंगली जानवरों की आवाजाही सामान्य बात है। लेकिन, खुले कुएं जैसे खतरे, इस क्षेत्र में रहने वाले वन्यजीवों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। इस घटना के बाद ग्रामीणों और पर्यावरण प्रेमियों ने खुले कुओं को ढंकने या सुरक्षित करने की मांग की है। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद तेंदुए का अंतिम संस्कार विभागीय नियमों के तहत किया जाएगा। इसके लिए पूरी प्रक्रिया कैमरे की निगरानी में और पंचनामा बनाकर पूरी की जाएगी ताकि पारदर्शिता बनी रहे।
पैरों में सूजन की सबसे आम वजह ‘फ्लूड रिटेंशन’
स्वस्थ शरीर के लिए करें अंकुरित काले चनों का सेवन
अक्सर वायरल संक्रमण के कारण होता है हेपेटाइटिस
ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के IPL प्लेऑफ खेलने पर सस्पेंस
Palash Sen ने शेयर कीं अभिषेक और आयुष्मान संग अनदेखी तस्वीरें
स्वामी रामभद्राचार्य के बयान से राजनीतिक हलकों में हलचल
टाटा ट्रस्ट्स में मतभेद खुलकर सामने आए, 8 मई की बैठक अहम
सोना-चांदी ने फिर बनाया नया रिकॉर्ड, चांदी ₹2.51 लाख किलो के पार
इस प्रकार फिटनेस बनाये रखें
सेहत के लिए लाभकारी होता है शकरकंद