‘वॉर 2’ का नया एक्शन पैक्ड पोस्टर रिलीज, ऋतिक-जेआर एनटीआर का टकराव छिड़ेगी बड़ी स्क्रीन पर
मुंबई : यशराज फिल्म्स के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से ‘वॉर 2’ का नया पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर में फिल्म के तीनों लीड एक्टर्स ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी नजर आ रहे हैं। पोस्टर में ऋतिक और जूनियर एनटीआर के किरदार के बीच जबरदस्त टक्कर की झलक है। इस पोस्टर पर फैंस ने भी रिएक्शन दिए हैं।
ऋतिक और एनटीआर का इंटेंस लुक
‘वॉर 2’ के पोस्टर में ऋतिक हाथों में तलवार लिए इंटेंस लुक में नजर आ रहे हैं। जबकि जूनियर एनटीआर भी गुस्से में हैं। वहीं कियारा आडवाणी हाथ में बंदूक लिए दिख रही हैं। साथ ही पोस्टर में नीचे ऋतिक और जूनियर एनटीआर बोट पर एक-दूसरे का सामना कर रहे हैं। ऋतिक को अपनी एक्शन इमेज के लिए बॉलीवुड में जाना जाता है, वहीं जूनियर एनटीआर भी साउथ फिल्मों के बड़े एक्शन स्टार हैं। अब दोनों को दर्शक फिल्म 'वॉर 2' में जबरदस्त एक्शन करते हुए देखेंगे।
यूजर्स ने भी दिए रिएक्शन
‘वॉर 2’ फिल्म के इस नए पोस्टर को फैंस ने भी खूब पसंद किया है। यूजर्स ने इस पर खूब रिएक्शन दिए हैं। एक यूजर्स लिखता है, ‘मुझे यह पोस्टर अच्छा लगा।’ एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ‘जय एनटीआर।’ वहीं ऋतिक के फैंस ने भी कमेंट सेक्शन में हाजिरी लगाई। ऋतिक के लुक पर फायर और हार्ट इमोजी बरसाए हैं।
कब रिलीज होगी फिल्म
ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की यह फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। महज 30 दिन ही इस फिल्म काे रिलीज होने के लिए बचे हैं। यह फिल्म हिंदी के अलावा तेलुगु और तमिल भाषाओं में भी रिलीज होगी। फिल्म के डायरेक्टर अर्यान मुखर्जी हैं।
राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक