IND vs ENG 3rd Test: लॉर्ड्स में दिखे खिलाड़ी कुमार, ट्विंकल खन्ना भी रहीं साथ
नई दिल्ली : भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे मुकाबले के अंतिम दिन मशहूर बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार नजर आए। वह पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ लॉर्ड्स पहुंचे और मैच का लुत्फ उठाते नजर आए। सोशल मीडिया पर खिलाड़ी कुमार की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। बता दें कि, लॉर्ड्स टेस्ट का आज पांचवां दिन है। इंग्लैंड ने भारत के सामने 193 रन का लक्ष्य रखा है।
भारत को मिला 193 रन का लक्ष्य
लॉर्ड्स के ऐतिहासिक ग्राउंड पर खेले जा रहे इस मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और पहली पारी में 10 विकेट पर 387 रन बनाए। वहीं, भारत ने भी अपनी पहली पारी में 387 रन ही बनाए। दूसरी पारी में इंग्लैंड की टीम 192 रन पर सिमट गई और भारत के सामने 193 रनों का लक्ष्य रखा। अब भारत की दूसरी पारी जारी है।
मैच का हाल
पांचवें दिन का खेल 58/4 के स्कोर से शुरू हुआ है। पहले सत्र में ही भारत ने तीन और विकेट गंवा दिए हैं। ऋषभ पंत नौ, केएल राहुल 39 और वाशिंगटन सुंदर खाता खोले बिना आउट हो गए। फिलहाल क्रीज पर रवींद्र जडेजा और नीतीश कुमार रेड्डी मौजूद हैं। भारत के 100 रन पूरे हो गए हैं और उसे जीत के लिए 93 रनों की जरूरत है।
धान-मक्का की पारंपरिक खेती से नहीं बदल रही थी जिंदगी
छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण द्वारा ग्राम गोढ़ी में हुआ किसान सम्मेलन
रतलाम के डायल-112 हीरोज
भोपाल नगर निगम का नवीन भवन बनेगा सुशासन का प्रतीक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मादा नीलगाय शिकार मामले में तीन आरोपियों का सरेंडर
धान के खेतों में अब उपज रही औषधीय समृद्धि
आदर्श जिला बनाने के लिए समन्वित प्रयास करें: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
समाज के समृद्ध लोग सामूहिक विवाह सम्मेलनों में विवाह का करें ट्रेंड सेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुवेंदु अधिकारी का बड़ा दावा- ‘ममता को हराने की कीमत मेरे PA ने चुकाई’
प्रशासकीय स्वीकृति के बाद तत्परता से तकनीकी स्वीकृति और टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर कार्यारंभ करें - अरुण साव