संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर 'किलाबंदी' टिकट चेकिंग: 151 यात्री पकड़े गए, ₹74 हजार से अधिक का जुर्माना वसूला
संत हिरदाराम नगर : मंडल रेल प्रबंधक श्री देवाशीष त्रिपाठी के कुशल मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया के निर्देशन में भोपाल मंडल द्वारा अधिकृत यात्रियों को सुविधाजनक सेवाएं प्रदान करने एवं अनियमित यात्राओं पर रोक लगाने के उद्देश्य से विभिन्न स्टेशनों पर नियमित रूप से विशेष टिकट जांच अभियान चलाए जा रहे हैं।
इसी क्रम में संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर प्रातः 06:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक 'किलाबंदी' टिकट चेकिंग अभियान का संचालन किया गया। इस अभियान का नेतृत्व श्री शैलेन्द्र सिंह, मुख्य टिकट निरीक्षक, भोपाल ने किया तथा इसमें वाणिज्य विभाग के 16 टिकट चेकिंग स्टाफ ने सहभागिता की। जांच के दौरान स्टेशन के बाहर जाने वाले मार्गों की घेराबंदी की गई ताकि कोई भी यात्री बिना जांच के बाहर न निकल सके।

इस विशेष अभियान के अंतर्गत कुल 8 ट्रेनों के यात्रियों के टिकटों की जांच की गई। जांच के दौरान 85 यात्री बिना टिकट यात्रा करते हुए पाए गए, जिनसे ₹42,175/- की वसूली की गई। वहीं, 59 यात्री अनुचित टिकट के साथ यात्रा करते हुए पकड़े गए, जिनसे ₹30,650/- की राशि वसूल की गई। इसके अतिरिक्त 7 मामलों में बिना बुकिंग सामान ले जाने अथवा स्टेशन पर गंदगी फैलाने के लिए ₹1,400/- का जुर्माना वसूला गया।
इस प्रकार इस ‘किलाबंदी’ टिकट चेकिंग अभियान के दौरान कुल 151 मामलों से ₹74,225/- का रेल राजस्व प्राप्त हुआ।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया ने बताया कि ऐसे विशेष चेकिंग अभियान यात्रियों को नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ अनियमित यात्राओं पर प्रभावी अंकुश लगाने में सहायक होते हैं। उन्होंने यात्रियों से अपील की कि वे सदैव वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें। प्रतीक्षा सूची ई-टिकट एवं प्लेटफॉर्म टिकट पर यात्रा करना मान्य नहीं है। यात्री टिकट बुकिंग हेतु IRCTC की वेबसाइट, मोबाइल ऐप अथवा UTS ऐप का उपयोग कर सकते हैं।
सुशासन तिहार 2026: अंजनी साहू के लिए बना राहत और खुशी का जरिया
रेलवे–पुलिस–प्रशासन के समन्वय से सुनियोजित भीड़ प्रबंधन, कड़ी सुरक्षा और आधारभूत ढांचे के साथ होगा सिंहस्थ 2028 का सफल आयोजन - डीजीपी मकवाणा
उच्च शिक्षा मंत्री परमार ने विश्वविद्यालयों में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया की प्रगति की गहन समीक्षा की
प्रभारी सचिव ने शासकीय महाविद्यालय धनोरा के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया
भक्ति की महायात्रा : रामलला के दर्शन को रायपुर से रवाना हुए 850 श्रद्धालु
टीकमगढ़ के डायल 112 हीरोज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से ग्रीनको ग्रुप के कार्यकारी निदेशक बंडारू ने की भेंट
पीएम जनमन योजना के तहत एमएमयू से सुदृढ़ हो रही स्वास्थ्य सेवाएं
सुशासन तिहार 2026: राज्यभर में जनसमस्या निवारण शिविरों से आमजन को त्वरित राहत
मैदान में उतरे खाद्य मंत्री, उपार्जन केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण