छत्तीसगढ़ में चक्रवाती सिस्टम की एंट्री तय, मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट
बीते तीन दिनों से लगातार झमाझम बारिश हो रही है। इस बीच मौसम विभाग ने एक और चक्रवात के छत्तीसगढ़ में प्रवेश लेने के संकेत दिए है। जिसे लेकर कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। दुर्ग, रायपुर संभाग के जिलों में बीती देर रात से लगातार बारिश होने से लोग घरों में कैद रहे। बालोद में एक दिन जिले में औसत 35 मिमी बारिश दर्ज की गई। दिनभर से बारिश से जीवन प्रभावित रहा। वहीं अगले दो दिनों तक बारिश थमने वाला नहीं है। आज भी सुबह से तेज बारिश हुई।
आ रहा चक्रवाती सिस्टम
मौसम विभाग की माने तो अब बारिश की गतिविधियों में इजाफा होगा। नदी नालों का जलस्तर बढ़ गया है। साथ ही जिले के प्रमुख बड़े व लघु जलाशयों में तेजी से जलभभराव भी होने लगा है। इसी के साथ ही एक और द्रोणिका सक्रिय होने वाला है। इसे लेकर चेतावनी जारी किया गया है। ताजा अपडेट के अनुसार एक चक्रीय चक्रवाती सिस्टम अगले दो दिनों में उत्तर छत्तीसगढ़ की ओर प्रवेश करेगा। जिसके असर से तेज बारिश होगी।
लगातार बारिश से स्कूल व दफ्तरों में उपस्थिति कम
बारिश लगातार होने के कारण सुबह से लोग अपने घरों में दुबके रहे। स्कूल, कॉलेजों एवं सरकारी दतरों में भी विद्यार्थियों व कर्मचारियों की उपस्थिति कम रही। विभागीय कार्यालयों में लोगों की संया भी कम रही।
उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में होगी तेज बारिश
ऊपरी हवा के चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से एक निन दाब का क्षेत्र गंगेटिक पश्चिम बंगाल और उसके आसपास बन गया है। साथ ही ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण 7.6 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। यह पश्चिम उत्तर, पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए झारखंड और उत्तर छत्तीसगढ़ की ओर दो दिनों में पहुंचने की संभावना है। इसके अलावा एक द्रोणिका उत्तर पूर्व अरब सागर से गंगेटिक पश्चिम बंगाल में स्थित निम्न दाब के क्षेत्र तक, उत्तर गुजरात, मध्य मध्यप्रदेश, उत्तर छत्तीसगढ़, दक्षिण झारखंड होते हुए 3.1 किमीे से 5.8 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके प्रभाव से उत्तरी छत्तीसगढ़ और इससे लगे मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों में भारी बारिश की संभावना है।
सियादेवी जलप्रपात पर्यटकों को कर रहा आकर्षित
लगातार बारिश होने से सियादेवी जलप्रपात में भी पानी बहने लगा है। 50फीट ऊंचाई से गिरते पानी की खूबसूरती लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। लोग इसकी प्राकृतिक स्थान की खूबसूरती देखने पहुंचने लगे हैं।
इंद्रावती नदी पर फुंदरी पुल से बदलेगी अबूझमाड़ की तस्वीर
ससुराल में दामाद की बेरहमी से हत्या, 4 दिन बाद मिला शव
Simhastha पर अदालत सख्त, Shipra River किनारे 200 मीटर में निर्माण पर रोक
West Bengal में नई विधानसभा के गठन के लिए अधिसूचना जारी
मुरैना में शादी बना रणक्षेत्र, दो गुटों में मारपीट, 9 लोग घायल
NH-44 पर दंपती से लूट की कोशिश, डंडों से हमला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान
LPG वितरण में लापरवाही, मैहर में एजेंसियों के खिलाफ केस दर्ज
भोपाल-इंदौर मेट्रो में नया ऑफर, अब बर्थडे और प्री-वेडिंग शूट का मौका
सोनम की मुश्किलें बढ़ीं, Meghalaya सरकार ने जमानत के खिलाफ हाई कोर्ट में लगाई अर्जी