जानिए कब से शुरू हो रहा है भोलेनाथ का प्रिय महीना, शिवालयों में गूंजेंगे जयकारे
सावन 11 जुलाई से शुरू हो रहा है। भोलेबाबा के भक्तों को इसका बेसब्री से इंतजार रहता है। बम-बम भोले के जयकारों से शिवालय गूजेंगे और महादेव का मनमोहक शृंगार लोगों को भक्ति से ओतप्रोत करेगा। प्रत्येक सोमवार को अभिषेक करने के लिए भक्त मंदिर के महंतों से संपर्क करने लगे हैं।
कैलाश महादेव मंदिर के महंत गाैरव गिरी ने बताया कि पहला सोमवार 14 जुलाई को होगा। इसके बाद सोमवार 21, 28 जुलाई और 4 अगस्त को है। इस बार 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के जुटने की उम्मीद है। मंदिर में तैयारी शुरू करा दी गई है। रंग-रोगन कार्य चल रहा है। गर्मी से बचाने के लिए 4 कूलर लगाए जा रहे हैं।
यमुना में पानी अधिक है। घाटों पर बल्लियां लगाई जा रही हैं। फूलबंगला सजाया जाएगा। 100 से अधिक बुकिंग हो चुकी हैं। चाैथे सोमवार पर पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर पर लगने वाले मेले को देखते हुए कैलाश मंदिर में बर्फ की झांकी सजाई जाएगी। दूसरे सोमवार को चारों महादेव मंदिर की परिक्रमा लगाई जाएगी। इसके लिए पुलिस प्रशासन की ओर से इंतजाम किए जा रहे हैं।
हर अभिषेक का अपना महत्व
महंत गाैरव गिरी ने बताया कि मंदिर में भोले बाबा को अभिषेक के लिए लोग संपर्क कर रहे हैं। प्रमुख रूप से गंगाजल, दूध, गन्ने आदि से अभिषेक किया जाता है। इसकी भी अलग-अलग मान्यता है। गंगाजल से अभिषेक करने से चंद्रमा प्रबल होता है। इससे उच्च स्थान प्राप्त होता है। सरसों के तेल से शत्रु का विनाश होता है। शहद से स्वास्थ्य लाभ होता है। गन्ने से लक्ष्मी की प्राप्ति होती है। दूध से अभिषेक करने से बिगड़ते हुए काम बन जाते हैं।
मार्ग के खंभों पर हो रही टेपिंग
पारंपरिक मेलों और कांवड़ यात्रा के लिए नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शहर के चारों प्रमुख शिव मंदिरों बल्केश्वर, पृथ्वीनाथ, कैलाश और राजेश्वर महादेव समेत कांवड़ यात्रा के मुख्य मार्गों पर विद्युत सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया जा रहा है। नगर निगम विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता अजय कुमार राम ने बताया कि खंभों को प्लास्टिक पाइप से कवर किया जा रहा है। तारों की सुरक्षित टेपिंग की जा रही है। प्रमुख मार्गों पर संदेश वाले इलेक्ट्रॉनिक बोर्ड, रंगीन झालरें और लाइटें लगाई जाएंगी। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल का कहना है कि सावन के मेलों और कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा और सुविधा दोनों प्राथमिकता में हैं।
राजेश्वर मंदिर पर सावन का पहला मेला
राज राजेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष डीके वशिष्ठ ने बताया कि सावन के पहले सोमवार 14 जुलाई को राजेश्वर में मेले का आयोजन किया जाता है। तैयारियां शुरू करा दी गई हैं। 13 जुलाई को उद्घाटन होगा। मार्ग पर सफाई व्यवस्था के लिए नगर निगम से बात की है। मंदिर में लाइटिंग और भव्य फूलबंगला सजाया जाएगा। मंगला आरती के साथ ही मंदिर के पट खोल दिए जाएंगे। दिन भर अभिषेक का दाैर चलता रहेगा।
आप भी हैं शॉर्ट टेम्पर्ड और छोटी-छोटी बात पर करते हैं रिएक्ट? चाणक्य की ये बातें सिखाएंगी कैसे करें इमोशन कंट्रोल
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट