तेज रफ्तार कार की टक्कर से ट्रैक्टर तीन टुकड़ों में बंटा, चालक गंभीर घायल
दमोह। दमोह-छतरपुर स्टेट हाईवे पर बटियागढ़ थाना क्षेत्र के विपतपुरा गांव के पास रविवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें आमने-सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर और कार की सीधी टक्कर हो गई और हादसे में ट्रैक्टर तीन हिस्सों में बट गया, जिसमें ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्रित हुई और चालक को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर जबलपुर रेफर किया गया है।
ट्रैक्टर चालक भगवत सिंह लोधी को गंभीर चोटें आईं। उन्हें पहले जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत नाजुक होने पर जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बटियागढ़ पुलिस ने बताया कि ट्रेक्टर चालक भगवत सिंह लोधी छतरपुर जिले के अग्नौर के रहने वाला हैं। रात में ट्रैक्टर लेकर दमोह से छतरपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान छतरपुर से दमोह की ओर आ रही कार क्रमांक एमपी 04 सीजे 7824 की टक्कर ट्रैक्टर से हो गई।
प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीण अजय पटेल ने कार की रफ्तार इतनी अधिक थी कि ट्रैक्टर के तीन हिस्से हो गए और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। कार चालक हादसे के बाद वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया है। रजिस्ट्रेशन नंबर से जानकारी जुटाकर पुलिस मालिक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कार में करीब तीन लोग सवार थे। जैसे ही टक्कर हुई कार सड़क से एक तरफ हो गई और उसमें सवार लोग भाग गए। ट्रैक्टर चालक अकेला था इसलिए कार सवार लोगों को नहीं पकड़ जा सका। जबलपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती ट्रैक्टर चालक की स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है। उसके सिर में गंभीर चोट है।
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
बिजली उपभोक्ताओं को आवेदन करने की जरूरत नहीं, नई व्यवस्था लागू
EVM और चुनाव प्रक्रिया पर Gaurav Gogoi ने उठाए सवाल
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार