बेन स्टोक्स ने मानी आकाश दीप की काबिलियत, बोले – ‘ऐसी गेंदबाज़ी देखने को कम मिलती है’
इंग्लैंड और इस सीरीज में अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे आकाश दीप ने 10 विकेट लेकर भारत की 336 रन से जीत में अहम भूमिका निभाई। भारत की इस मैदान पर टेस्ट क्रिकेट में यह पहली जीत है।
इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने स्वीकार किया कि भारत ने दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में खेल के हर विभाग में उनकी टीम से बेहतर प्रदर्शन किया। स्टोक्स ने साथ ही तेज गेंदबाज आकाशदीप को अविश्वसनीय गेंदबाज बताया और उनके कौशल की तारीफ की। स्टोक्स ने कहा कि आकाश दीप की गेंदबाजी ने ही मैच में निर्णायक अंतर पैदा किया।
आकाश ने मैच में 10 विकेट लिए
इंग्लैंड और इस सीरीज में अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे आकाश दीप ने 10 विकेट (पहली पारी में चार और दूसरी पारी में छह विकेट) लेकर भारत की 336 रन से जीत में अहम भूमिका निभाई। भारत की इस मैदान पर टेस्ट क्रिकेट में यह पहली जीत है। पांच मैच की सीरीज अब 1-1 से बराबर है। तीसरा टेस्ट 10 जुलाई से लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स में खेला जाएगा।
'आकाश ने दरार का अच्छा फायदा उठाया'
स्टोक्स ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'मुझे लगता है कि आकाश ने चौथे दिन और पांचवें दिन की सुबह पिच पर पड़ी दरार का अच्छा इस्तेमाल किया। लगातार कोण बदलने और उसका बेहतरीन उपयोग करने की उनकी क्षमता अद्भुत है। वह काफी सटीक गेंदबाज हैं। वह पिच पर मौजूद दरार पर ध्यान केंद्रित कर रहे थे। पांचवें दिन हैरी ब्रूक जिस गेंद पर आउट हुए, उस पर कोई भी बल्लेबाज कुछ नहीं कर सकता था।'
'आकाश ने जिस तरह से क्रीज पर कोण बदला...'
उन्होंने कहा, 'जब जेमी स्मिथ ने शुरुआत में कुछ रन बनाए, तब मैं दूसरे छोर पर खड़ा था। गेंद एक फुट की दूरी पर थी। आकाश ने जिस तरह से क्रीज पर कोण बदलते हुए भी उस क्षेत्र में गेंदबाजी की, इससे उनके अविश्वसनीय कौशल का पता चलता है।' स्टोक्स की अगुआई वाली टीम ड्रॉ में विश्वास नहीं करती, लेकिन कप्तान ने कहा कि लक्ष्य पहुंच से बाहर था।
स्टोक्स ने बताया कब बदला मैच का रुख
उन्होंने कहा, '300 या इससे अधिक रन से हारना सच में बहुत बड़ा अंतर है। जब हम बल्लेबाजी करने उतरे तो हमें पता था कि हमारे सामने क्या चुनौती है, लेकिन चौथे दिन तीन विकेट और पांचवें दिन दो विकेट जल्दी खोने से सब कुछ बदल गया।' स्टोक्स ने स्वीकार किया कि भारत ने खेल के हर विभाग में उनसे बेहतर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा, 'इस सप्ताह भारत ने ऑलराउंड प्रदर्शन किया और इंग्लैंड से बेहतर रहे। चाहे वह बल्लेबाजी हो या गेंदबाजी। पहले टेस्ट में हमने ऐसा किया था।'
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
बिजली उपभोक्ताओं को आवेदन करने की जरूरत नहीं, नई व्यवस्था लागू
EVM और चुनाव प्रक्रिया पर Gaurav Gogoi ने उठाए सवाल
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार