Viral Video: ‘शीला की जवानी’ पर ओरी के ठुमकों ने मचाया धमाल, इंटरनेट पर छाया वीडियो
सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ओरी, जिन्हें अक्सर दिग्गज सितारों के साथ तस्वीरें खिंचाते देखा जाता है। वह हमेशा इंटरनेट पर खास उपलब्धि दर्ज कराते नजर आते हैं। अब इंफ्लुएंसर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें एक गाने पर जोरदार ठुमके लगाते देखा जा सकता है। उनके फैंस भी इस गाने पर झूमते दिख रहे हैं। आइए देखें वायरल वीडियो।
क्या है वायरल वीडियो?
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें इंफ्लुएंसर ओरहान अवात्रामणि उर्फ 'ओरी' स्टेज पर डांस करते दिख रहे हैं। ओरी ब्लैक कलर की बनियान के साथ ब्लू कलर की जींस पहने नजर आ रहे हैं। बैकग्राउंड में 'शीला की जवानी' गाना बज रहा है, जिसपर उन्हें ठुमके लगाते हुए देखा जा सकता है। ओरी के डांस को देख वहां मौजूद भीड़ अपने मोबाइल फोन में उनके डांस को कैद करते हुए झूम रहे हैं।
नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया
इस वीडियो के वायरल होते ही नेटिजंस की प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। एक यूजर ने लिखा कि ओरी के फनी डांस के लिए लाइक करें। दूसरे यूजर ने बोला कि ओरी बनीं शीला। वहीं एक और यूजर ने कमेंट सेक्शन में मजाक करते हुए लिखा कि ओरी की जवानी। इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा कि बहुत ही प्रतिभाशाली हैं ओरी। हालांकि, बहुत से लोग उनके इस डांस को शानदार बताते नजर आ रहे हैं।
एक नजर ओरी के करियर पर
ओरी सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहते हैं और वो एक इंटरनेट स्टार हैं। ओरी ने फिल्मों में भी काम किया है। वह खुशी कपूर की फिल्म ‘नादानियां’ में एक्टिंग कर चुके हैं। साथ ही वेब सीरीज ‘कॉल मी बे’ में नजर आए। अगले साल रिलीज होने वाली फिल्म ‘लव एंड वॉर’ का भी ओरी हिस्सा हैं।
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
बिजली उपभोक्ताओं को आवेदन करने की जरूरत नहीं, नई व्यवस्था लागू
EVM और चुनाव प्रक्रिया पर Gaurav Gogoi ने उठाए सवाल
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार