तीर्थ से लौटते वक्त भीषण हादसा, तीन महिलाओं की मौके पर मौत, चार घायल
शहडोल। शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के जोरा में तेज रफ्तार तूफान वाहन पेड़ से टकरा गया, जिसमें सवार तीन महिलाओं की मौके पर मौत हो गई। सभी छत्तीसगढ़ की रहने वाली थीं और अयोध्या दर्शन कर लौट रहीं थीं। तभी वाहन रास्ते में पेड़ से टकरा गया। घटना की जानकारी लगने के बाद ब्यौहारी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया है। चार की हालत गंभीर बताई गई है, जिन्हें मेडिकल कॉलेज शहडोल रेफर किया जा रहा है।
पुलिस ने बताया कि ब्यौहारी थाना के जोरा गांव के पास चार पहिया वाहन तूफ़ान क्रमांक सीजी 10 बीपी 8657 सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गया। वाहन में सवार तीन महिलाओं की मौके पर मौत हो गई। पुलिस के अनुसार वाहन में कुल 20 लोग सवार थे। चालक के अलावा सभी महिला एवं बच्चे शामिल हैं। घटना सोमवार की सुबह 4:40 बजे हुई है। घायलों ने पुलिस को बताया कि वह छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं और अयोध्या से दर्शन कर घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हुआ है। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस एवम पुलिस वाहनों से ब्यौहारी अस्पताल भिजवाया है। चार की हालत गंभीर बताई गई है, जिन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया जा रहा है। थाना प्रभारी अरुण पांडे ने तीन महिलाओं की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि महिला गायत्री कवर 55 मालती पटेल 50 एवं इंदिरा बाई की मौके पर मौत हो गई है। चार की हालत गंभीर है, जिन्हें सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज शहडोल रेफर किया है। मृतक के परिवारों को फोन पर सूचना दी गई है। वह ब्यौहारी के लिए रवाना हुए हैं। तूफान वाहन लेकर सभी महिलाएं अयोध्या दर्शन करने गई थी और वापस छत्तीसगढ़ लौट रही थी तभी यह दर्दनाक हादसा हुआ है।
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
बिजली उपभोक्ताओं को आवेदन करने की जरूरत नहीं, नई व्यवस्था लागू
EVM और चुनाव प्रक्रिया पर Gaurav Gogoi ने उठाए सवाल
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार