फिर बढ़ने लगा एक सेमी प्रति घंटा गंगा का जलस्तर
वाराणसी। पांच सेमी घटने के बाद 18 घंटे तक स्थिर रहा गंगा का जलस्तर शनिवार शाम चार बजे के बाद फिर बढ़ने लगा। छह घंटे में छह सेमी बढ़कर रात के 10 बजे तक जलस्तर 62.64 मीटर तक पहुंच गया था।
उधर, गाजीपुर में जलस्तर में ठहराव अभी बना रहा लेकिन मीरजापुर व बलिया में भी जलस्तर एक सेमी प्रति घंटा के वेग से बढ़ता रिकार्ड किया गया। इससे 30 घंटे तक सुकून में रहे तटवासियों के मन में एक बार फिर आशंकाओं के बादल मंडराने लगे। दशाश्मेध घाट से शीतल घाट तक पानी फिर एक सीढ़ी ऊपर लहराता नजर आया।
गंगा के जलस्तर में हो रही वृद्धि गुरुवार की रात नौ बजे के बाद से रुक गई थी। शुक्रवार की सुबह तक गंगा का जलस्तर 62.63 मीटर पर ठहरा हुआ था। शुक्रवार की शाम से उसमें घटाव शुरू हो गया और पानी रात 10 बजे तक पांच सेंटीमीटर घटकर 62.58 मीटर पर पहुंच गया था।
इसके बाद फिर पानी में ठहराव बना रहा। शनिवार की शाम चार बजे जलस्तर में एक सेमी की वृद्धि दर्ज की गई, जो रात के 10 बजे तक बढ़कर छह घंटों में छह सेमी ऊपर पहुंच गई और गंगा का पानी 62.64 मीटर पर लहराने लगा था।
इससे शीतला घाट, दशाश्वमेध घाट से लेकर अनेक घाटों पर पानी एक सीढ़ी ऊपर तक चढ़ आया था। रात दस बजे तक जलस्तर में एक सेमी प्रति घंटा की दर से वृद्धि जारी थी।
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
बिजली उपभोक्ताओं को आवेदन करने की जरूरत नहीं, नई व्यवस्था लागू
EVM और चुनाव प्रक्रिया पर Gaurav Gogoi ने उठाए सवाल
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
Iran का 30 दिन का शांति प्रस्ताव—सुलह या नई चाल?
शकरकंद के फायदे जानकर चौंक जाएंगे, सेहत के लिए बेहद लाभकारी