जबलपुर एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी से हड़कंप, 3 घंटे रही अफरातफरी
जबलपुर: एक बार फिर से जबलपुर एयरपोर्ट को ई-मेल भेजकर बम से उड़ाने की धमकी मिली. जिसकी वजह 3 घंटे तक एयरपोर्ट को पूरी तरह बंद कर दिया गया. दरअसल एयरपोर्ट अथॉरिटी को एक ईमेल मिला था जिसमें टर्मिनल बिल्डिंग को बम से उड़ने की धमकी दी गई थी. इस सूचना के बाद पूरे एयरपोर्ट की जांच की गई लेकिन कहीं पर भी कुछ भी नहीं मिला. प्रशासन ने एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है.
ईमेल में लिखा था- एयरपोर्ट के आसपास बड़ी मात्रा में गोला बारूद रखा हुआ है, इसमें होगा विस्फोट
जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट के एक अधिकारी के ईमेल अकाउंट पर रविवार को रोड किल नाम के एड्रेस से एक मेल आया. इस मेल को पढ़ते ही अधिकारी के होश उड़ गए. मेल में लिखा था कि आपके एयरपोर्ट के आसपास बड़ी मात्रा में गोला बारूद रखा हुआ है. इसमें विस्फोट होगा और कई लोगों की जान जाएगी इसलिए एयरपोर्ट को खाली करवा लीजिए.
एयरपोर्ट डायरेक्टर आरआर पांडे को जैसे ही इस बात की जानकारी लगी उन्होंने तुरंत एयरपोर्ट की सीमा क्षेत्र के थाने खमरिया में इस मैसेज को फॉरवर्ड किया. खमरिया पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज की और तुरंत एयरपोर्ट को खाली करवाने की कार्रवाई शुरू की. बम स्क्वॉड को भी मौके पर बुलाया गया. 3 घंटे तक चली इस एक्सरसाइज में पुलिस को कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला.
देश के 40 एयरपोर्ट को बेजा गया था फर्जी धमकी भरा मेल
बाद में यह जानकारी सार्वजनिक हुई कि इस तरह का मेल देश के 40 एयरपोर्ट पर पहुंचा था. लेकिन मेल फर्जी था. हालांकि पुलिस की साइबर टीम इस बात की जांच कर रही है कि यह ईमेल किसने भेजा था और भेजने वाले का क्या मकसद था? एयरपोर्ट और विमान में बम की सूचनाओं की फर्जी धमकी लगातार बढ़ती जा रही है. इन फर्जी धमकियों की वजह से एयरपोर्ट अथॉरिटी को बड़ा नुकसान उठाना पड़ रहा है. इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था में लगे अधिकारी कर्मचारियों को भी परेशानी हो रही है.
DC की लगातार हार पर कोचिंग स्टाफ पर उठे सवाल
Raghav Chadha का बिल पास होता तो दल बदल मुश्किल, जा सकती थी सांसदी
कोहली ने बच्चों से कहा—सपनों से ईमानदार रहो, सफलता खुद मिलेगी
कोहली ने दिया सम्मान, गुरु के कार्यक्रम में शामिल होकर जीता दिल
बेवफाई से टूटकर पति ने पत्नी के सामने उठाया खौफनाक कदम
Imran Khan की आंखों पर संकट? चौथी सर्जरी के बाद कैसी है हालत
उज्जैन यूनिवर्सिटी में दहशत: दीवार पर धमकी भरा मैसेज, संदिग्ध वस्तु बरामद
कोहली को करीब से न देख पाने पर बच्चे का इमोशनल वीडियो वायरल
Manish Sisodia ने भी किया इनकार: जस्टिस स्वर्ण कांता की अदालत में पेश नहीं होंगे