स्कूल, अस्पताल, बाजार कैसे जाएं लोग? आम चोपरा गांव में दलदल बनी सड़क
दमोह। दमोह शहर से लगी ग्राम पंचायत आम चोपरा के लोग दलदल भरे रास्ते से आवागमन करने मजबूर हैं। यहां बारिश में सड़क पर घुटनों तक कीचड़ हो गया है। इन रास्तों से ग्रामीणों के साथ स्कूली बच्चे निकलने मजबूर हैं। यहां रैयतवारी स्कूल से शिवनगर तक मुख्य सड़क से जोड़ने वाली सड़क दल-दल में तब्दील हो गई है। ग्रामीणों के लिए अस्पताल, मंदिर और बाजार जाने में दलदल वाली सड़क से होकर गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों ने कहा उन्हें दलदल नहीं सड़क चाहिए। हम शहर से बिल्कुल नजदीक हैं उसके बाद भी मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं। स्कूल जाने वाले बच्चे भी इसी दल-दल वाली सड़क से स्कूल का सफर करते हैं।
शांति समिति की बैठक में भी कलेक्टर को बताई समस्या
ग्रामीण कुसुम खरे का कहना है कि यह सड़क सेतु की तरह आमचौपरा और शहर को जोड़ने का काम करतीं है, लेकिन बदहाली का दंश झेल रहे चौपरा रैयतवारी के ग्रामीण जनों के लिए यह सड़क बारिश के समय में नासूर बन चुकी है। स्थानीय निवासी नगीना खान ने जिला प्रशासन से मांग करते हुए कहा है कि शांति समिति की बैठक में भी कलेक्टर साहब को इस बदहाल सड़क की जानकारी दी गई थी। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि सड़क निर्माण का कार्य अतिशीघ्र हो जिससे कि हजारों लोगों को असुविधा का सामना ना करना पड़े।
दूसरा रास्ता नहीं है
ग्रामीण शशि रैकवार ने बताया कि हम लोग घर से मंदिर जाने के लिए साफ कपड़े पहनकर निकलते हैं, लेकिन दल-दल वाली सड़क से निकलने पर वह गंदे हो जाते हैं, लेकिन दूसरा रास्ता नहीं है इसलिए यहां से निकलना मजबूरी है। ग्रामीण सुधा यादव ने बताया कि यदि कोई व्यक्ति बीमार हो जाए तो उसे अस्पताल ले जाने में मशक्कत करनी पड़ती है। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए तत्काल निराकरण होना चाहिए। जिससे दल-दल वाली सड़क से मुक्ति मिल जाएं। पानी की निकासी के लिए ग्रामीण ही सड़क पर काम करने जुटे हुए हैं। दमोह जनपद सीईओ हलधर मिश्रा का कहना है अभी बारिश का मौसम है वहां पर वैकल्पिक व्यवस्था करवाते हैं।
जम्मू-कश्मीर में फिर आतंकी वार, अनंतनाग में पुलिस जवान शहीद
नर्मदा परिसर सुहागी में चोरी की वारदात, अमरनाथ गई महिला के घर से लाखों का सामान गायब
क्या है मामला? कल्याण बनर्जी के निलंबन की वजह और आरोप जानिए
रफ्तार का कहर: पठानकोट में बस ने चार को कुचला, गुस्साई भीड़ ने बस में लगाई आग
वकीलों का फूटा गुस्सा, दिल्ली घटना के विरोध में डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन
भारत-जिम्बाब्वे सीरीज से पहले मेजबान टीम का ऐलान, नए खिलाड़ी त्सिगा पर भरोसा
वृंदावन में भक्ति में लीन दिखे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद
रीवा कलेक्टर का सख्त अंदाज, वेंडर को लगाई फटकार; बोले- 'वो गाली दे रही, तुम...'
सेमीकंडक्टर सेक्टर में भारत की बड़ी छलांग, चिप पैकेजिंग के लिए मेगा प्लान तैयार
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, अग्निवीरों को आरक्षण; किसानों के लिए नई व्यवस्था लागू