इजरायल ने गाजा में फिर बरपाया कहर, हमले में मारे गए 34 लोग
गाजा। शुक्रवार देर रात और शनिवार सुबह तक गाजा पर किए गए इजरायली हमले में लोगों की मरने की खबर सामने आई है। शिफा अस्पताल के कर्मचारियों के अनुसार, गाजा शहर के फलिस्तीन स्टेडियम में 12 लोगों की मौत हो गई।
स्वास्थ्य कर्मचारियों का कहना है कि इस हमले में गाजा में कम से कम 34 लोगों की मौत हुई है। अस्पताल के अनुसार, दक्षिणी गाजा में मुवासी में विस्थापित लोगों के लिए लगाए गए तंबू पर हमले में 6 लोगों की मौत हुई है।
ट्रंप ने युद्धविराम की कही है बात
इजरायल द्वारा यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगले सप्ताह के भीतर युद्धविराम समझौता हो सकता है। शुक्रवार को ओवल ऑफिस में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए ट्रंप ने कहा, "हम गाजा पर काम कर रहे हैं और इसे संभालने की कोशिश कर रहे हैं।"
स्थिति की जानकारी रखने वाले एक अधिकारी ने बताया कि इजरायल के सामरिक मामलों के मंत्री रॉन डर्मर गाजा के युद्ध विराम, ईरान और अन्य विषयों पर बातचीत के लिए अगले सप्ताह वाशिंगटन पहुंचेंगे।
अभी तक मारे गए 56 हजार से अधिक फलिस्तिनी
अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर बात की है, क्योंकि उन्हें मीडिया से बात करने की अनुमति नहीं थी। गाजा में करीब 50 बंधक बचे हैं, माना जा रहा है कि उनमें से आधा से भी कम लोग जीवित बचे हैं।
ये सभी लोग 7 अक्टूबर 2023 को हमास द्वारा इजरायल पर हमला किए जाने के बाद बंधक बनाए गए करीब 250 लोगों में से थे, जिसके बाद 21 महीने तक युद्ध चला। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इस युद्ध में 56 हजार से अधिक फलिस्तिनी मारे गए हैं।
शिवसेना विवाद: उद्धव गुट की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट तैयार, बागी सांसदों और लोकसभा सचिवालय को नोटिस
क्वाड बैठक में जयशंकर का बड़ा बयान, स्वतंत्र और समावेशी हिंद-प्रशांत पर दिया जोर
सावधान! मध्य प्रदेश में 'चड्डी-बनियान गैंग' की दस्तक, पुलिस ने जारी की चेतावनी
पेपर लीक को लेकर राहुल गांधी का बड़ा आरोप, बोले- 10 साल में 152 मामले, लेकिन कार्रवाई नहीं
भोजशाला मामले में नया मोड़, नमाज स्थल को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा विवाद
अवैध निर्माण पर सख्ती, निगम ने 50+ बिल्डिंग नक्शे जांच के दायरे में लिए
भोपाल में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, पुलिस ने कांग्रेस कार्यालय पहुंचने से पहले रोका
जम्मू-कश्मीर में फिर आतंकी वार, अनंतनाग में पुलिस जवान शहीद
नर्मदा परिसर सुहागी में चोरी की वारदात, अमरनाथ गई महिला के घर से लाखों का सामान गायब
क्या है मामला? कल्याण बनर्जी के निलंबन की वजह और आरोप जानिए