गुना हादसा: बछड़े को बचाने उतरे छह लोग, संदिग्ध जहरीली गैस से तीन की मौत, दो की हालत गंभीर
MP News: मध्यप्रदेश के गुना जिले में मंगलवार को एक बछड़े को बचाने के लिए कुएं में उतरे तीन व्यक्तियों की संदिग्ध जहरीली गैस से मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि यह घटना धरनावदा गांव की है जहां 6 व्यक्ति एक बछड़े को बचाने के लिए कुएं में उतरे थे. गुना कलेक्टर किशोर कन्याल ने बताया कि घटना पूर्वाह्न करीब 11 बजे हुई. उन्होंने कहा, 'प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बछड़े को बचाने के लिए छह लोग कुएं में उतरे थे. उनमें से तीन की मौत हो गई, जबकि दो अन्य को गंभीर हालत में बचा लिया गया और उन्हें गुना जिला अस्पताल ले जाया गया. छह में से केवल एक व्यक्ति ही सुरक्षित बाहर निकल पाया.
मौत संदिग्ध रूप से कार्बन मोनोऑक्साइड गैस की वजह से हुई
कलेक्टर ने बताया कि प्रथम दृष्टया तीनों की मौत संदिग्ध रूप से कार्बन मोनोऑक्साइड गैस की वजह से हुई. उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि कुएं में करीब 12 फुट पानी है जिसकी वजह से गेल की केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) इकाई, राज्य आपदा आपातकालीन मोचन बल (SDRF) और विभिन्न एजेंसियों के दलों से बचाव अभियान में दिक्कतें आयीं. पुलिस गेल की CISF इकाई, SDERF की टीम कुएं में उतरे लोगों को निकालने में लगी है. कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल, और एसपी अंकित सोनी भी मौके पर पहुंचे. घटना के बाद गुस्साए लोगों ने कलेक्टर की गाड़ी घेर ली.
क्या है कार्बन मोनोऑक्साइड गैस?
बता दें, कार्बन मोनोऑक्साइड (CO) एक रंगहीन और गंधहीन जहरीली गैस है जिसका उपयोग रासायनिक और धातु उद्योग में किया जाता है. यह रक्त में ऑक्सीजन की जगह ले लेती है, जिससे शरीर के अंगों तक ऑक्सीजन की आपूर्ति कम हो जाती है. इस गैस में कोई गंध, स्वाद या रंग नहीं होता, जो इसे खतरनाक बनाती है क्योंकि इसका पता लगाना मुश्किल होता है.
Subrahmanyam Jaishankar का फोकस: आर्थिक रिश्तों को नई रफ्तार
Bharatiya Janata Party की सरकार गठन तैयारी तेज, Amit Shah बंगाल के पर्यवेक्षक
RCB से जुड़ी यादों में डूबे Virat Kohli, बोले- ये परिवार जैसा साथ था
KL Rahul ने पिता बनने के बाद साझा किए भावुक अनुभव
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद पत्थलगांव – कुनकुरी सड़क मरम्मत में आई तेजी
कृषि क्रांति की ओर बढ़ता जशपुर : किसानों ने रायपुर में किया अध्ययन भ्रमण
वित्तमंत्री ओपी चौधरी का किया गया आत्मीय स्वागत
सुशासन तिहार की शुरुआत : जनभागीदारी से स्वच्छता श्रमदान और जल संरक्षण को मिला बढ़ावा
रोहित जैन बने नए डिप्टी गवर्नर, RBI में अहम नियुक्ति
सुशासन तिहार में समाधान शिविरो से आम जन को मिल रहा है लाभ