पंखे की चपेट में आकर गई बुजुर्ग दंपति की जान, बिना पोस्टमार्टम हुआ अंतिम संस्कार
लखनऊ। लखनऊ के निगोहां क्षेत्र के अघैया गांव में सोमवार रात 85 वर्षीय रमाशंकर दीक्षित और उनकी पत्नी 78 वर्षीय सरला देवी की फर्राटा पंखे से करंट लगने के कारण मौत हो गई। दोनों रोज की तरह खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चले गए थे। मंगलवार सुबह जब काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आए तो उनकी नातिन रूबी उन्हें जगाने गई। अंदर पहुंचते ही उसने देखा कि नाना-नानी ज़मीन पर मृत पड़े हैं और पंखा उनकी नानी के सिर पर गिरा है। रूबी की चीख सुनकर घरवाले मौके पर पहुंचे और पंखा हटाकर शवों को बाहर निकाला। जैसे ही घटना की खबर गांव और आसपास के इलाकों में फैली, लोगों का भारी जमावड़ा लग गया। बुजुर्ग दंपति की मौत को लेकर लोगों में गहरी संवेदना और हैरानी थी। मृतक के बड़े बेटे सुरेंद्र दीक्षित ने बताया कि रात में सब कुछ सामान्य था। सुबह जब दरवाजा नहीं खुला तो बेटी रूबी देखने गई और यह हादसा सामने आया। हमने तुरंत पंखा हटाकर शव निकाला और गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
निवाड़ी में विकास का नया अध्याय आरंभ हो रहा है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
हादसे के बाद प्रशासन सख्त, सुपरवाइजर पर गिरी गाज और कंपनी हुई ब्लैकलिस्ट