IND vs ENG सीरीज के बीच में भारत के लिए आई बुरी खबर
नई दिल्ली। केएल राहुल और ऋषभ पंत ने हेडिंग्ले में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में शानदार शतक जमा भारत को झूमने का मौका दिया, लेकिन दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया के लिए एक बुरी खबर आई। भारत के पूर्व स्पिनर दिलीप दोषी का 77 साल की उम्र में निधन हो गया।
रिपोर्ट के मुताबिक, दिलीप का निधन लंदन में दिल का दौरा पड़ने के कारण हुआ है। वह लंदन में कई सालों से रह रहे थे। बीसीसीआई ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। बीसीसीआई ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है, "बीसीसीआई भारत के पूर्व स्पिनर दिलीप दोषी के निधन पर शोक व्यक्त करता है जिनका लंदन में देहांत हो गया।
ऐसा रहा करियर
बाएं हाथ के स्पिनर दिलीप ने भारत के लिए कुल 33 टेस्ट मैच खेले और 114 विकेट अपने नाम किए। इसमें छह बार पांच विकेट हाल भी उन्होंने लिए थे। भारत के लिए खेले 15 वनडे मैचों में इस स्पिनर ने 22 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। दिलीप ने सौराष्ट्र और बंगाल के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेली। वह इंग्लैंड की वार्विकशर और नॉटिंघमशर के लिए भी क्रिकेट खेला। दिलीप अपने पीछे पत्नी कालिंदी और बेटे नयन के अलावा बेटी विशाखा को छोड़ गए हैं।
32 साल की उम्र में किया डेब्यू
दोषी ने 32 साल की उम्र में भारत के लिए डेब्यू किया था। नॉटिंघमशर में गैरी सोबर्स को देखने के बाद उनका असर दिलीप पर काफी हुआ। उन्होंने साल 80 के दशक में चुपचाप से क्रिकेट को अलविदा कह दिया था क्योंकि वह उस समय भारतीय क्रिकेट के संचालन से नाराज थे। उन्होंने अपनी ऑटोबायोग्राफी भी लिखी है जिसका नाम 'स्पिन पंच' हैं। साल 1981 में मेलबर्न में खेले गए टेस्ट मैच में दिलीप ने भारत को जीत दिलाने में अहम रोल निभाया था।
प्राइवेट स्कूलों की चमक के पीछे छिपी हकीकत, सरकारी स्कूल क्यों पिछड़ रहे
मुंबई टी20 लीग कब से कब तक? सामने आया पूरा कार्यक्रम
पंजाब में दहशत: CM मान और मंत्री बिट्टू को उड़ाने की धमकी, स्कूल भी निशाने पर
Morena में कांग्रेस का प्रदर्शन, दिल्ली-मुंबई हाईवे पर जाम
उम्रकैद काट चुके युवक और मुस्लिम महिला जेलर की शादी बनी चर्चा का विषय
David Warner से जुड़े मामले की अगली सुनवाई 24 जून को
बच्चों की खरीद-फरोख्त का सनसनीखेज मामला आया सामने
पैरों में सूजन की सबसे आम वजह ‘फ्लूड रिटेंशन’
स्वस्थ शरीर के लिए करें अंकुरित काले चनों का सेवन
अक्सर वायरल संक्रमण के कारण होता है हेपेटाइटिस