मध्य प्रदेश : हाथी महल, मांडू: मध्य प्रदेश की छुपी हुई शाही धरोहर
मध्य प्रदेश, जिसे भारत का दिल कहा जाता है, कई खूबसूरत जगहों का घर है। इन्हीं में से एक है धार जिले के मांडू में स्थित प्रसिद्ध हाथी महल। 16वीं शताब्दी में निर्मित यह महल अपनी अद्भुत इंडो-इस्लामिक वास्तुकला और सुंदरता के लिए दुनिया भर में मशहूर है।
मध्य प्रदेश बेहद खूबसूरत राज्य है।
यहां एक से एक जगहें मौजूद हैं।
उन्हीं में से एक हाथी महल है।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में घूमने-फिरने वाले जगहों की कमी नहीं है। यहां हर राज्य की अपनी खासियत है। उन्हीं में से एक राज्य है मध्य प्रदेश। इसे भारत का दिल कहा जाता है। एमपी में आपको एक से एक खूबसूरत जगहें मिल जाएंगी। यहां की अनोखी परंपरा, लोगों के बातचीत करने का ढंग, खानपान, रहन-सहन, पहनावा-ओढ़ावा सब कुछ बेहद खास है। एमपी की राजधानी भोपाल की खूबसूरती से तो पूरी दुनिया परिचित है। इसे हमेशा से टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स के रूप में जाना जाता रहा है। यहां कई प्राचीन इमारतें हैं जो आज भी खूबसूरती के मामले में किसी से कम नहीं हैं। यहां सालों साल पर्यटकों की जबरदस्त भीड़ देखने को मिलती है। खजुराहो, ताज-उल-मस्जिद, महेश्वर किला के अलावा यहां का 'हाथी महल' भी बेहद खास है। ये महल अपनी अद्भुत कला और खूबसूरती के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। आज का हमारा लेख भी इसी विषय पर है। हम आपको हाथी महल की खासियत से रूबरू करवाने जा रहे हैं। साथ ही इसके इतिहास के बारे में भी जानेंगे। आप यहां जाने के लिए मजबूर हो जाएंगे। आइए हाथी महल के बारे में जानते हैं विस्तार से-
इंडो-इस्लामिक वास्तुशैली में बना है ये महल
अगर आप दिल्ली में रहते हैं और हाथी महल का दीदार करना चाहते हैं तो आपको 843 किलोमीटर की दूरी का सामना करना पड़ेगा। हाथी महल एमपी के मांडू शहर में मौजूद है। जो धार जिले में पड़ता है। आपको यहां पर इंडो-इस्लामिक वास्तुशैली में बना हाथी महल देखने को मिलेगा। ये महल पूरी दुनिया में फेमस है।
16वीं शताब्दी में हुआ था निर्माण
आपको बता दें कि हाथी महल का निर्माण 16वीं शताब्दी के आसपास किया गया था। यहां कई शासकों का राज रहा है। युद्ध के दौरान यहां की बहुत सी दीवारें और मीनारें टूट गईं। महल को इंडो-इस्लामी शैली में बनाया गया है। आपको इस महल में गुंबद, मस्जिद और पैलेस के सभी रूप नजर आ जाएंगे।
लरल पत्थरों से बना है ये महल
हालांकि अभी इसे मांडवगढ़ महल के नाम से जाना जाता है। इसके आस-पास की जगह को रॉक सिटी के नाम से भी जाना जाता है। इस इमारत के बारे में कहा जाता है कि ये शाही महल के लिए बनाया गया था। इस इमारत को बनाने में लाल पत्थरों का इस्तेमाल किया गया था।
समय लेकर घूमने जाएं
अगर आप यहां जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो प्राइवेट कार या ट्रेन से पहुंच सकते हैं। ट्रेन से आप भोपाल पहुंचें और यहां से आप टैक्सी लेकर जा सकते हैं। हाथी महल उज्जैन से लगभग 155, और भोपाल सिटी से लगभग 280 किलोमीटर की दूरी पर है। हाथी महल समुद्र तल से 600 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। हाथी महल काफी बड़ा बना हुआ है। तो अगर आप यहां घूमने जाते हैं तो समय लेकर जाएं।
राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक