TNPL में देखने को मिला सांसें थमा देने वाला मैच
नई दिल्ली। तमिलनाडु प्रीमियर लीग (TNPL) में रविवार को डिंडीगुल ड्रैगन्स ने सलेम स्पार्टन्स के खिलाफ आखिरी गेंद पर रोमांचक जीत हासिल की। वरुण चक्रवर्ती ने आखिरी दो गेंदों पर छक्का और चौका लगाकर दो विकेट से जीत दिलाने में मदद की। आर अश्विन ने बल्ले और गेंद से दमदार प्रदर्शन किया।
उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। डिंडीगुल ड्रैगन्स के कप्तान अश्विन ने पहले तो 14 गेंदों पर 5 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 36 रन की तूफानी पारी खेली, फिर कंजूसी से गेंदबाजी भी की। उन्होंने अपने कोटे के 4 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट चटकाए।
रोमांचक रहा आखिरी ओवर
मैच का अंतिम ओवर ड्रैगन्स के लिए बेहद रोमांचक रहा। उन्हें जीत के लिए 11 रन की जरूरत थी। पहली गेंद पर कोई रन नहीं बना। दूसरी गेंद पर एम कार्तिक सरन आउट हो गए। तीसरी गेंद पर डीटी चंद्रशेखर ने 1 रन चुराया। चौथी गेंद पर वरुण चक्रवर्ती ने 2 रन लिए। 5वीं बॉल नो थी जिसका वरुण ने पूरा फायदा उठाया और फ्री हिट पर छक्का जड़ दिया। आखिरी गेंद पर वरुण ने चौका लगातार टीम को जीत दिला दी।
ड्रैगन्स ने की तूफानी शुरुआत
ड्रैगन्स ने पावरप्ले ओवरों में 2 विकेट पर 70 रन बनाकर अच्छी शुरुआत की। मिडिल ऑर्डर में कई बल्लेबाजों ने अहम योगदान दिया। शिवम सिंह ने 24 गेंदों पर 34 रन बनाए, जबकि आर के जयंत ने 15 गेंदों पर 25 रन बनाए। हनी सैनी ने 28 गेंदों पर 35 रन जोड़े और विमल खुमार ने भी अंतिम ओवर से पहले 24 रन का योगदान दिया।
मुकाबले का हाल
मुकाबले की बात करें तो डिंडीगुल ड्रैगन्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। पहली बल्लेबाजी करने उतरी सलेम स्पार्टन्स ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाए। निधीश राजगोपाल ने सबसे ज्यादा 74 रन की पारी खेली। इसके लिए उन्होंने 47 गेंदों का सहारा लिया। उनके अलावा राजेंद्रन विवेक ने 35 और सनी संधू ने 25 रन की पारी खेली।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ज्योति कुलस्ते को दिया सुखद वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद
सोमनाथ हमारे राष्ट्रीय स्वाभिमान का है प्रतीक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शुक्रवार को होगा बड़ा फैसला! क्या CPI गठबंधन विजय का साथ देगा?
डिप्टी CM बनने से किया था इनकार, अब कैबिनेट में शामिल हुए निशांत कुमार
अगस्त से अपग्रेडेड Passenger Reservation System में शिफ्ट होंगी ट्रेनें
आरपीएफ महानिदेशक ने भोपाल रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर लिया जायजा
ऑपरेशन सिंदूर: कैसे भारतीय जवानों ने आतंक के ठिकानों को किया ध्वस्त
पंजाब धमाके मामले में BJP का भगवंत मान पर पलटवार, भेजा मानहानि नोटिस
सम्राट चौधरी बांटेंगे 19 मंत्रियों के विभाग, बाकी 15 पर किसका होगा फैसला?
ऑपरेशन सिंदूर देश के संकल्प और शक्ति का प्रतीक: रक्षामंत्री