लीड्स टेस्ट के दौरान Siraj-Brook की मैदान पर भिड़ंत
नई दिल्ली। इंग्लैंड के हेडिंग्ले में खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन भारतीय ते गेंदबाज मोहम्मद सिराज और इंग्लैंड के बल्लेबा हैरी ब्रूक के बीच मैदान पर तीखी बहस देखने को मिली।
यह घटना इंग्लैंड की पारी के 84वें ओवर में हुई जब ब्रूक अपने शतक के करीब थे। दोनों के बीच भिड़ंत का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सिराज-ब्रूक की बीच मैदान हुई भिड़ंत
दरअसल, तीसरे दिन की शुरुआत भारतीय टीम के लिए अच्छी रही थी। शुरुआती ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा ने शतकवीर पोप का विकेट लिया, लेकिन बाद में हैरी ब्रूक एक छोर पर टिके रहे। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की।
इस बीच एक ओवर ऐसा भी देखा गया जब सिराज के ओवर में ब्रूक और उनके बीच कहासुनी हुई। ये ओवर 84वां रहा, जब ब्रूक सिराज की गेंदों पर लगातार दो चौके जड़े, जिसके बाद सिराज ने वापसी करते हुए एक तेज इनस्विंग गेंद फेंकी।
इसके बाद भी सिराज रुके नहीं और उन्होंने ब्रूक को घूरते हुए कुछ शब्द कहे। इसके जवाब में, ब्रुक ने बस हाथ हिलाकर सिराज को अपनी रन-अप पर लौटने का इशारा किया। सिराज के इस ओवर में ब्रूक ने कुल 18 रन लिए।
इन दोनों खिलाडियों का वीडियो स्टार स्पोर्ट्स ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट में शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा रहा है कि सिराज और हैरी ब्रूक एक दूसरे को थोड़ा गुस्से के साथ देख रहे हैं।
अगर बात करें मैच की तो IND vs ENG के बीच पहले टेस्ट के तीसरे दिन के खेल समाप्त होने तक भारतीय टीम ने दूसरी पारी में 2 विकेट ने नुकसान पर 90 रन बना लिए हैं। इस तरह इंडिया ने मुकाबले में 96 रन बढ़त कर ली। इस वक्त केएल राहुल 47 रन बनाकर तो शुभमन गिल 6 पर नाबाद हैं।
धान के खेतों में अब उपज रही औषधीय समृद्धि
आदर्श जिला बनाने के लिए समन्वित प्रयास करें: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
समाज के समृद्ध लोग सामूहिक विवाह सम्मेलनों में विवाह का करें ट्रेंड सेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुवेंदु अधिकारी का बड़ा दावा- ‘ममता को हराने की कीमत मेरे PA ने चुकाई’
प्रशासकीय स्वीकृति के बाद तत्परता से तकनीकी स्वीकृति और टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर कार्यारंभ करें - अरुण साव
‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ज्योति कुलस्ते को दिया सुखद वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद
सोमनाथ हमारे राष्ट्रीय स्वाभिमान का है प्रतीक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शुक्रवार को होगा बड़ा फैसला! क्या CPI गठबंधन विजय का साथ देगा?
डिप्टी CM बनने से किया था इनकार, अब कैबिनेट में शामिल हुए निशांत कुमार