केरल तट के पास सिंगापुर के जहाज में भीषण आग, Indian Coast Guard ने बचाई जानें
भारतीय तटरक्षक बल ने नौसेना और वायु सेना के साथ मिलकर सिंगापुर के जहाज एमवी वान हाई 503 में लगी आग बुझाने और बचाव अभियान में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। इसके साथ ही आग से प्रभावित इस जहाज को केरल तट के पास भारतीय तटरेखा से दूर ले जाने की भी सफल पहल की है, जो एक व्यापक समुद्री पर्यावरणीय आपदा रोकने में एक महत्वपूर्ण कदम है।
सुरक्षा बलों के इस संयुक्त अभियान की बदौलत प्रतिकूल मौसम के बावजूद जहाज पर लगी भयावह आग एवं अन्य कठिन चुनौतियों पर काबू पाया जा सका। गौरतलब है कि इस सप्ताह के प्रारंभ में सिंगापुर ध्वज वाले कंटेनर जहाज में लगी आग से इस जहाज के केरल तट के निकट होने के कारण बड़ा खतरा पैदा हो गया था।
'आग लगभग बुझ चुकी है'
बहरहाल, भारतीय तटरक्षक बल ने शनिवार को एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "बचाव अभियान में एक बड़ी सफलता तब मिली, जब 13 जून को भारतीय तटरक्षक बल से इस जहाज को ऑफशोर वारियर को ट्रांसफर कर दिया गया। प्रतिकूल मौसम के बावजूद भारतीय नौसेना के 'सीकिंग' हेलीकॉप्टर ने कोच्चि से 20 समुद्री मील दूर जहाज पर बचाव दल को उतारा। तटरक्षक बल के तीन जहाज सिंगापुर के कंटेनर जहाज को एस्कार्ट कर रहे हैं। अब जहाज तट से 35 समुद्री मील दूर है, आग लगभग बुझ चुकी है।''
एक्स पोस्ट में यह भी कहा गया है कि हालांकि प्रतिकूल मौसम ने हवाई अभियान को सीमित कर दिया, मगर बचाव दल के बोर्डिंग में देरी के बावजूद 13 जून को कोच्चि से उड़ान भरने वाले नौसेना के सींकिंग हेलीकाप्टर ने अत्याधिक चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में बचाव दल के सदस्यों को जहाज पर सफलतापूर्वक उतारा। इसके बाद बचाव दल कोच्चि के तट से लगभग 20 समुद्री मील दूर आफशोर वारियर से 600 मीटर की रस्सी जोड़ने में सफल रहा। जहाज को अब 1.8 समुद्री मील की गति से पश्चिम की ओर खींचा जा रहा है और यह लगभग 35 समुद्री मील दूर है।
'यह एक शानदार उदाहरण'
भारतीय तटरक्षक, नौसेना और वायु सेना पर्यावरणीय आपदा को रोकने के लिए तालमेल से काम कर रहे हैं। समुद्री समन्वय और त्वरित प्रतिक्रिया का यह एक शानदार उदाहरण है।''
तटरक्षक बल नौवहन महानिदेशालय के साथ मिलकर काम कर रहा है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि जहाज भारतीय तटरेखा से कम से कम 50 समुद्री मील की दूरी पर रहे, जब तक कि इसके मालिकों की ओर से अंतरराष्ट्रीय मानदंडों के अनुसार इस बारे में निर्णय नहीं लिया जाता है।
प्लेइंग-11 में बदलाव कर सकती है दिल्ली कैपिटल्स
IPL 2026 में इस तेज गेंदबाज ने मचाई सनसनी
पैरों में छाले और घाव को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी
फिटनेस की दुनिया में 10 हजार स्टेप्स का सच क्या है?
वरिष्ठ कांग्रेस नेता अश्विन जोशी का निधन, राजनीतिक जगत में शोक की लहर
नागपुर में कारों के गोदाम में भीषण आग, 400 से ज्यादा गाड़ियां जलकर राख
1000 करोड़ घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, 3 आरोपी गिरफ्तार
Strait of Hormuz में बढ़ते तनाव से तेल बाजार में जबरदस्त उछाल
भोपाल के फूड आउटलेट में खाने से निकले कीड़े, खाद्य विभाग ने थमाया नोटिस
RBI की बैंक हॉलिडे लिस्ट जारी, जानें कल कहां नहीं होंगे बैंकिंग कामकाज