छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर किया नाम रोशन
रायपुर : राज्य के सुदूर वनांचल बीजापुर के खिलाड़ियों ने चंडीगढ़ में आयोजित जूनियर नेशनल सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में विजय प्राप्त कर राज्य का नाम देश मे रोशन किया है। बीजापुर की गर्ल्स टीम ने इस प्रतियोगिता में ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य के लिए गठित टीम में बीजापुर जिले से 6 खिलाड़ियों का चयन हुआ था। इन खिलाड़ियों में अनुराधा कोवासी ,अस्मिता मरपल्ली, ज्योति ओयाम ,रिंकी हेमला, लक्ष्मी बघेल और पूजा कोरसा शामिल है। इन सभी 6 खिलाड़ी ने छत्तीसगढ़ को पदक प्राप्त करने में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
बीजापुर की इन खिलाड़ियों को कलेक्टर के द्वारा पदक पहनाकर स्वागत किया गया। इसी तरह बैंकॉक में आयोजित हुई एशियाई चौंपियनशिप सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में भारतीय टीम में शामिल राकेश पुनेम और राकेश कड़ती का भी सम्मान किया गया। इस दौरान जिले के कलेक्टर संबित मिश्रा द्वारा खिलाड़ियों से खेलने की बारीकियों से लेकर देश-विदेश से आए टीमों के बारे उनके परफॉर्मेंस तथा भारतीय टीम का रेंक इत्यादि के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर ने खिलाड़ियों हौसला बढ़ाया और उनके उज्वल भविष्य की कामना करते हुए अच्छे खेल के प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान जिला खेल अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे
छोटी नावों पर रोक, लेकिन बड़ी नावों की जांच तक नहीं
यूपी में CM फेलो को सरकारी नौकरियों में उम्र में मिलेगी छूट
Amit Shah आज करेंगे बंगाल के नए BJP मुख्यमंत्री का ऐलान
यूपी स्वास्थ्य विभाग में बड़ी कार्रवाई, 17 डॉक्टरों पर विभागीय जांच
पाकिस्तान कनेक्शन की जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां
Vishnu Deo Sai आज बंगाल दौरे पर, नई BJP सरकार के शपथ समारोह में होंगे शामिल
Vijay की एंट्री से बढ़ा सियासी रोमांच, भाजपा-कांग्रेस की बढ़ी टेंशन
आयकर इंस्पेक्टर आत्महत्या मामले में परिवार का रो-रोकर बुरा हाल
15 करोड़ की लागत से चमका Sanchi Railway Station, यात्रियों को मिलेंगी हाईटेक सुविधाएं
तमिलनाडु में Vijay की सरकार पर सस्पेंस, राज्यपाल के बयान से बढ़ी हलचल