हिट फिल्मों का राज़ या अंधविश्वास? काजोल-प्रिटी के गिरने से जुड़ी है इस डायरेक्टर की कामयाबी
नई दिल्ली। बॉलीवुड की मशहूर निर्देशक और कोरियोग्राफर फराह खान ने हाल ही में अपनी फिल्मों का एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया है जो उनके अंधविश्वास से जुड़ा है। उनका कहना है कि जब भी कोई हीरोइन उनकी फिल्म के सेट पर गिरती है, वो मूवी बॉक्स ऑफिस पर हिट हो जाती है।
फराह खान अब एक मशहूर निर्देशक या फिर कोरियोग्राफर नहीं रहीं, बल्कि एक यूट्यूबर भी बन गई हैं। उन्होंने यूट्यूब पर अपना फूड व्लॉग शुरू किया है, जहां वह अपने कुक दिलीप के साथ बॉलीवुड सेलेब्स के घर जाती हैं और न सिर्फ बढ़िया खाना पकाती या पकवाती हैं, बल्कि मजेदार किस्से भी शेयर करती हैं।
हीरोइनों के गिरने से हिट होती फिल्म
हाल ही में, फराह खान दंगल एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा के घर गईं और उनके साथ अपनी फिल्मों के हिट होने के बीच एक अंधविश्वास पर बात की है। दरअसल, सान्या ने अपनी एक चोट का जिक्र किया, जो उन्हें फिल्म 'बधाई हो' के गाने 'मोरनी बनके' की शूटिंग के दौरान गिरने की वजह से लगी थी। इसके बाद फराह खान ने अपना अंधविश्वास से जुड़ा किस्सा शेयर किया। उन्होंने कहा, "जब भी सेट पर कोई हीरोइन गिरती है, तो फिल्म हिट हो जाती है।"
आरपीएफ महानिदेशक ने भोपाल रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर लिया जायजा
ऑपरेशन सिंदूर: कैसे भारतीय जवानों ने आतंक के ठिकानों को किया ध्वस्त
पंजाब धमाके मामले में BJP का भगवंत मान पर पलटवार, भेजा मानहानि नोटिस
सम्राट चौधरी बांटेंगे 19 मंत्रियों के विभाग, बाकी 15 पर किसका होगा फैसला?
ऑपरेशन सिंदूर देश के संकल्प और शक्ति का प्रतीक: रक्षामंत्री
‘118 विधायक दिखाओ, तभी शपथ होगी’: तमिलनाडु के राज्यपाल ने विजय को लौटाया
युवक को उतारने जबलपुर से पहुंची रेस्क्यू टीम, बिजली लाइनें बंद
केरल में CM रेस तेज, खड़गे के फैसले पर टिकी सबकी नजरें
नई रणनीति, नया जोश… पंजाब चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं को बड़ा संदेश
ट्रंप बोले- युद्ध समाप्त करने को लेकर ईरान के साथ अच्छी बातचीत हुई है