रिश्ते हुए तार-तार: लखनऊ में भांजे ने मामा को उतारा मौत के घाट
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक भांजा ही मामा की हत्या कर फरार हो गया है. घटना की जानकारी होते ही इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है. मामा अपने भांजे के साथ रहकर मजदूरी किया करता था. पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों की गठन कर दिया है.
लखनऊ के अलीगंज थाना क्षेत्र की शिवलोक कॉलोनी में एक भांजे ने ही अपने मामा की बेरहमी से हत्या कर दी. मृतक की पहचान बाबूलाल के तौर पर हुई है, जो कि सीतापुर के अटरिया थाना क्षेत्र का रहने वाला था. वह अपने भांजे के साथ रहकर मजदूरी का काम करता था. बुधवार रात भांजे ने मामा की गला काटकर हत्या कर दी और फिर वह मौके से फरार हो गया. आरोपी ने जिस समय घटना को अंजाम दिया उस समय परिवार के अन्य सदस्य कहीं बाहर गए थे.
आरोपी दीवार तोड़कर फरार
बेहद शातिर तरीके से भांजे ने पहले तो अपने मामा की हत्या की और फिर गेट को अंदर से लॉक कर दीवार तोड़कर फरार हो गया. मामला की सूचना मिलते ही अलीगंज थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई. इसी के साथ फॉरेंसिक टीम भी तुरंत मौका ए वारदात पर पहुंच गई. घटना की जानकारी देते हुए डीसीपी गोपाल चौधरी ने बताया कि अलीगंज थाने को सूचना मिली थी बाबूलाल नाम के एक व्यक्ति की गला काटकर हत्या कर दी गई है.
आरोपी फरार
सूचना मिलते ही FSL टीम के साथ कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए. आरोपी की पहचान हो गई है, जो कि घटना के बाद से ही फरार हैं. हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन किया गया है. क्राइम टीम और सर्विलांस टीम भी जांच पड़ताल में जुट गई. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.
उच्च शिक्षा मंत्री परमार ने विश्वविद्यालयों में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया की प्रगति की गहन समीक्षा की
प्रभारी सचिव ने शासकीय महाविद्यालय धनोरा के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया
भक्ति की महायात्रा : रामलला के दर्शन को रायपुर से रवाना हुए 850 श्रद्धालु
टीकमगढ़ के डायल 112 हीरोज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से ग्रीनको ग्रुप के कार्यकारी निदेशक बंडारू ने की भेंट
पीएम जनमन योजना के तहत एमएमयू से सुदृढ़ हो रही स्वास्थ्य सेवाएं
सुशासन तिहार 2026: राज्यभर में जनसमस्या निवारण शिविरों से आमजन को त्वरित राहत
मैदान में उतरे खाद्य मंत्री, उपार्जन केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण
प्रदेश में तैयार है उद्योग का केनवास, अब रंग भरने का समय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
9 महीने बाद भी जॉइनिंग न मिलने पर शिक्षकों का आक्रोश