बहराइच में बदमाशों के बीच झगड़े के दौरान पहुंची पुलिस, मुठभेड़ में बदले हालात
उत्तर प्रदेश में आए दिन पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ होने की खबरें आती रहती हैं. अब ऐसी ही एक खबर उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से आई है. बहराइच जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई. ये मुठभेड़ जिले के फखरपुर थाना इलाके के भाकला गांव के गांधी घाट पर हुई. बताया जा रहा है पुलिस और बदमशों में ये मुठभेड़ उस समय हुई जब बदमाश चोरी के समान के बंटवारे के दौरान आपस में झगड़ा कर रहे थे.
जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ में पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हुआ है. घायल बदमाश को इलाज के लिए फखरपुर सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसका प्राथमिक इलाज किया. पुलिस ने बदमाशों के पास से असलहे, कारतूस, दो बाइकें और चोरी किया गया माल बरामद किया है.
पुलिस ने शांत अंदाज में की बदमाशों की घेरांबदी
मामले में फखरपुर के एसएचओ ने बताया कि रविवार आधी रात को बदमाशों से मुठभेड़ हुई. पुलिस को पता चला कि भाखला गांव के गांधी घाट पर बदमाशों का जमावड़ा लगने वाला है. ये भी पता चला कि बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं. इस सूचना पर स्वाट टीम के साथ गांव भकला के गांधी घाट पर पुलिस बल ने बदमाशों को चारों तरफ से घेरा. पुलिस ने शांत अंदाज में बदमाशों की घेराबंदी की.
बदमाशों ने पुलिस टीम पर की फायरिंग
उन्होंने बताया कि फिर बदमाशों को भनक लग गई की पुलिस ने उनको घेर लिया है. इसके बाद बदमाशों ने पुलिस टीम पर दो राउंड फायरिंग कर दी. इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की. इसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई और वो घायल हो गया. तीन और बदमाशों को दबोच लिया गया. घायल बदमाश हिस्ट्री शिटर है. उसका नाम रज्जब अली है.
बाकी बदमाशों के नाम अबरार, तसव्वुर, त्रिलोकी पासवान हैं. बदमाशों के पास से मौके से 2 तमंचा 12 बोर, दो कारतूस 12 बोर और अन्य चोरी के समान के साथ दो बाइकें बरामद की गई हैं.
Narendra Modi से छात्राओं की अपील—महिलाओं के विकास की रफ्तार बनाए रखें
DC की लगातार हार पर कोचिंग स्टाफ पर उठे सवाल
Raghav Chadha का बिल पास होता तो दल बदल मुश्किल, जा सकती थी सांसदी
कोहली ने बच्चों से कहा—सपनों से ईमानदार रहो, सफलता खुद मिलेगी
कोहली ने दिया सम्मान, गुरु के कार्यक्रम में शामिल होकर जीता दिल
बेवफाई से टूटकर पति ने पत्नी के सामने उठाया खौफनाक कदम
Imran Khan की आंखों पर संकट? चौथी सर्जरी के बाद कैसी है हालत
उज्जैन यूनिवर्सिटी में दहशत: दीवार पर धमकी भरा मैसेज, संदिग्ध वस्तु बरामद
कोहली को करीब से न देख पाने पर बच्चे का इमोशनल वीडियो वायरल