PM मोदी आज कानपुर में करेंगे विकास की बरसात, 47,573 करोड़ की योजनाएं होंगी शामिल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को सीएसए मैदान से रिमोट का बटन दबाकर प्रदेश की 47,573 करोड़ की 15 बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। मेट्रो तापीय परियोजनाओं के अलावा शहरवासियों को पुलों, सड़कों की भी सौगात मिलेगी। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के मैदान में पीएम मोदी की जनसभा के लिए भगवा रंग से मंच और पंडाल सजाया गया है।
बारिश को देखते हुए पूरे मैदान में जर्मन हैंगर टेंट लगाया गया है। कुलपति कार्यालय के सामने तीन हेलीपैड और कार्यक्रम स्थल के करीब पीएम, राज्यपाल और सीएम का हेलीपैड बनाया गया है। आने वाले लाभार्थियों के वाहनों को खड़ा करने के लिए 25 पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 35 मिनट में ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विकास की गौरव गाथा पर अपनी बात रखेंगे। भविष्य में शहर के विकास के रोडमैप पर बड़ी परियोजनाओं की घोषणा की भी उम्मीद है।
पटना से 2.15 बजे पहुंचेंगे चकेरी एयरपोर्ट
प्रधानमंत्री शुक्रवार को पटना से सीधे कानपुर आएंगे। करीब सवा दो घंटे शहर में रहेंगे। वह एक बजे पटना से चलेंगे और 2.10 पर चकेरी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से चॉपर से 2.15 बजे रवाना होंगे और 2.35 बजे सीएसए पहुंचेंगे। 2.40 बजे पीएम कार्यक्रम मंच पर पहुंचेगे। 3.45 बजे पीएम मंच से निकलेंगे। 3.50 बजे सीएसए से चकेरी के लिए रवाना होंगे। 4.25 बजे चकेरी एयरपोर्ट से रवाना हो जाएंगे।
एयरपोर्ट पर पीएम का स्वागत करेंगे महाना
उप्र विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना पीएम मोदी का स्वागत चकेरी एयरपोर्ट पर उनके आगमन के समय करेंगे। इसके बाद यहां से प्रस्थान के समय भी वह साथ में उपस्थित रहेंगे।
522 बसों से 19 हजार पहुंचेंगे लाभार्थी
रैली स्थल पर विभिन्न योजनाओं के करीब 19,515 लाभार्थियों को लाया जाएगा। इन्हें लाने के लिए प्रशासन ने 522 बसों को लगाया है। सभा स्थल पर करीब 50 हजार लोगों के लिहाज से व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए अलग-अलग 30 ब्लाॅक बनाए गए हैं।
लोकार्पण, शिलान्यास की परियोजनाएं
कुल लागत : 47,573. 89 करोड़
लोकार्पण की परियोजनाएं
- पनकी, कानपुर तापीय विस्तार योजना (660 मेगावाट) 8,305.16 करोड़
- घाटमपुर, कानपुर में नवेली पावर प्लांट (660 मेगावाट) 9,337.68 करोड़ चुन्नीगंज से कानपुर सेंट्रल तक मेट्रो संचालन -2,120 करोड़ पनकी मंदिर से पावर हाउस तक पुल निर्माण- 28.70 करोड़ पनकी धाम से नहरिया तक पुल निर्माण - 36.88 करोड़
- 40 एमएलडी टर्सरी ट्रीटमेंट प्लांट बिनगंवा - 296.33 करोड़
- बिठूर, कानपुर में अग्निशमन केंद्र का आवासीय भवन -11.92 करोड़
- 132 केवी उपकेंद्र इकोटेक-8 ग्रेटर नोएडा का निर्माण 153.28 करोड़ 132केवी उपकेंद्र इकोटेक-10 ग्रेटर नोएडा का निर्माण- 168.84 करोड़ एटा की जवाहरपुर तापीय परियोजना- 14,628 करोड़ ओबरा सी तापीय परियोजना - 6,502 करोड़ खुर्जा तापीय परियोजना - 5,544 करोड़
शिलान्यास परियोजनाएं
- गौरिया पाली मार्ग का दो किलोमीटर तक चौड़ीकरण 113 करोड़
- नर्वल-डिफेंस मोड़ मार्ग का चौड़ीकरण 187.37 करोड़ 220केवी उपकेंद्र यीडा, गौतमबुद्ध नगर का निर्माण 140.73 करोड़
बंगाल-असम में BJP की जीत पर CM डॉ. मोहन यादव का बड़ा बयान, कहा- हर तरफ लहराया भगवा
धूल, गर्मी और एलर्जी से बढ़ सकती है परेशानी, अस्थमा मरीज सावधान
टीवीके की बढ़त से तमिलनाडु में हलचल, विजय के घर के बाहर जुटी भीड़
नरेंद्र मोदी पर सवाल, बंगाल को छोड़ कहीं पांच बार भी नहीं गए
हंटावायरस संक्रमण क्या है? कैसे फैलता है और क्या हैं संकेत
चेन्नई की मुश्किलें बढ़ीं, नए खिलाड़ी की चोट से टीम को नुकसान
क्रिकेट से मजबूत रिश्ते, भारत ने जमैका को दिया खास तोहफा
उमरेठ उपचुनाव में भाजपा की बड़ी जीत, हर्षद परमार 30,500 वोटों से विजयी
ओंकारेश्वर में अनोखी पहल, आटे के दीपकों से दीपदान
PSL ट्रॉफी के बाद बाबर का बयान, तीनों फॉर्मेट पर साफ किया रुख