‘सचिन के लिए अकेले लड़ा’, सहवाग ने सुनाई मैदान की वो अनसुनी कहानी, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी से हो गया था टकराव
Virender Sehwag: सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग की दोस्ती जगजाहिर है. युवा खिलाड़ियों को अक्सर उनके दोस्ती की मिसाल दी जाती है. एक मौका ऐसा भी आया जब सहवाग अपने जिगरी यार के लिए बीच मैदान में विपक्षी खिलाड़ियों से अकेले भिड़ गए थे, जो बहुत ही कम लोगों को पता है. लोग अक्सर उस घटना के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं. वह जानना चाहते हैं कि आखिर उस दौरान ऐसा क्या हुआ था जो सहवाग अपना आपा खो बैठे थे और बीच मैदान में कलार्क से भिड़ गए. अगर आप भी जानना चाहते हैं तो उसका जवाब हम लेकर आए हैं.
सचिन के लिए भिड़े क्लार्क से
कपिल शर्मा शो के दौरान एक बार सहवाग मुख्य अतिथि बनकर पहुंचे थे. उस दौरान कपिल ने लोगों को उनके बारे में बताते हुए कहा कि वीरू पाजी के बारे में ऐसा बताया जाता है कि जब कोई सचिन साहब को स्लेज कर रहा होता था तो वह जवाब देकर आ जाते थे. बातचीत के दौरान ही कपिल ने सहवाग से माइकल क्लार्क के साथ हुई घटना को याद दिलाने हुए पूछा, 'माइकल क्लार्क ने कुछ तो सचिन सर को कहा था?.'
तू सचिन के सामने बच्चा है
कपिल के इस सवाल का जवाब देते हुए सहवाग ने कहा, 'सचिन तेंदुलकर कुछ टाइम के लिए फील्डिंग से बाहर गए थे. शायद उनके बैंक में स्पाज्म (मांसपेशियों में अकड़न) आया था. वह फिर आए और जब बल्लेबाजी करने का मौका मिला तो माइकल क्लार्क उन्हें बोल रह था आप बहुत बूढ़े हो गए हैं. फील्डिंग नहीं करना चाहते हैं. आप बस बल्लेबाजी करना चाहते हैं. आप बस अपना खुद का रिकॉर्ड बनाना चाहते हैं. वह हर बॉल पर ऐसे ही आकर कुछ न कुछ बोले जाता था. फिर मैं उसके पास गया और पूछा तुम्हारी उम्र क्या है? उसने कहा 23 साल. मैंने कहा उससे ज्यादा उसके शतक हैं.'
वायरल सेलिब्रेशन पर पहली बार बोले वैभव सूर्यवंशी, आखिर किसे दिया था संदेश?
यरुशलम हत्याकांड: फ्लैट में मिला भारतीय मजदूर का शव, जांच में जुटी पुलिस
लॉ ग्रेजुएट्स के लिए खुशखबरी! भारतीय सेना में अधिकारी बनने का शानदार अवसर
खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में उछाल, रोजगार और कारोबार के लिए खुल रहे नए द्वार
दूसरों की किस्मत बताने वाली अन्ना खुद नहीं जान पाईं अपना भविष्य, पावर बैंक ब्लास्ट में झुलसीं
विपक्ष के विरोध से नहीं चली कार्यवाही, दोनों सदनों में मचा घमासान
खर्च की रफ्तार पर CAG की चिंता, 93 हजार करोड़ रुपये का रिकॉर्ड अधूरा
छात्रा से दुष्कर्म मामले में बड़ा एक्शन, संविदा शिक्षक गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
'कौन है ये?' मलाइका अरोड़ा की प्रतिक्रिया बनी चर्चा, भोजपुरी स्टार का नाम सुनकर रह गईं हैरान
पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मुकाबलों के लिए वेस्टइंडीज का स्क्वॉड घोषित, बड़ा नाम गायब