27 साल बाद सत्ता में आई बीजेपी ने दिल्ली चुनाव में 57.65 करोड़ रुपये खर्च किए, कांग्रेस 46.19 करोड़ रुपये खर्च कर जीरो रही
नई दिल्ली। 27 साल बाद सत्ता में आई बीजेपी ने दिल्ली चुनाव में कुल 57.65 करोड़ रुपये खर्च किए तो वहीं आप ने 14.51 करोड़ रुपये खर्च किए. कांग्रेस ने उम्मीदवारों खूब पैसे लुटाए. वह इस मामले में बीजेपी से चंद कदम दूर रही. कांग्रेस ने दिल्ली चुनाव में कुल 46.19 करोड़ रुपये खर्च किए. दरअसल, चुनाव आयोग को सौंपी गई व्यय रिपोर्ट से ये जानकारी सामने आई है.
बीजेपी की व्यय रिपोर्ट के मुताबिक, पार्टी के केंद्रीय मुख्यालय को चुनाव प्रक्रिया के दौरान 87.79 करोड़ रुपये प्राप्त हुए. बीजेपी द्वारा खर्च किए गए कुल 57.65 करोड़ रुपये में से कुल 39.15 करोड़ रुपये पार्टी के प्रचार पर और 18.51 करोड़ रुपये पार्टी उम्मीदवारों पर खर्च किए गए. वहीं, 10 साल के शासन के बाद सत्ता से बाहर हुई आप को चुनाव के दौरान कुल 16.10 करोड़ रुपये प्राप्त हुए.
आम आदमी पार्टी ने कुल मिलाकर 14.51 करोड़ रुपये खर्च किए, इनमें पार्टी प्रचार पर 12.12 करोड़ रुपये और 2.39 करोड़ रुपये उम्मीदवारों पर खर्च किए. उधर, लगातार दूसरी बार शून्य पर रही कांग्रेस नेकुल 46.19 करोड़ रुपये खर्च किए, जिसमें से 40.13 करोड़ रुपये पार्टी ने प्रचार पर सामान्य व्यय के रूप में और 6.06 करोड़ रुपये पार्टी उम्मीदवारों पर खर्च किए.
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में बीजेपी ने 70 में से 48 सीटों पर अपना परचम लहराया. वहीं, आम आदमी पार्टी को 22 सीटों पर जीत मिली. इसके अलावा कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली.
CM शुभेंदु की चेतावनी, 'धोखेबाज भतीजे को कोई नहीं बचा पाएगा', घोटाले पर सियासी वार
एक तरफ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, दूसरी तरफ मायावती का बड़ा राजनीतिक संदेश
कमाई बढ़ी, लेकिन घाटा भी बढ़ा; FY26 में PhonePe के वित्तीय नतीजे चौंकाने वाले
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई सूची तैयार, जल्द मिल सकती है नेताओं को जिम्मेदारी
जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर, 32 लोगों की मौत; मचैल यात्रा पर लगी रोक
PM मोदी के फैसले को योगी का समर्थन, माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई पर कही बड़ी बात
रफ्तार बनी काल, राजगढ़ में कार तालाब में समाई; पांच लोगों की दर्दनाक मौत
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर टीकाराम जूली बोले- प्रधानमंत्री तुरंत इसे स्वीकार करें
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, बोले- 'मन दुखी है'; सामने आई वजह