PM मोदी करेंगे इंदौर मेट्रो का वर्चुअल लोकार्पण, 'सिंदूर' स्टेशन बना चर्चा का केंद्र
इंदौर। मध्य प्रदेश की पहली इंदौर मेट्रो का कमर्शियल रन 31 मई को किया जाएगा। इस दिन भोपाल में आयोजित हो रहे महिला सशक्तीकरण महासम्मेलन में शामिल होने पहुंच रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मेट्रो के कमर्शियल रन की शुरुआत वर्चुअल रूप से करेंगे।अहिल्या की 300वीं जयंती पर शुरू होने वाले मेट्रो में सर्वप्रथम सफर शहर की महिलाएं ही करेंगी। पहले हफ्ते ये फ्री होगा।
संस्थानों में काम करने के लिए महिला कर्मचारी भी शामिल
इसमें महिला सफाईकर्मियों के अलावा सुपर प्रायोरिटी कारिडोर पर टीसीएस, इंफोसिस जैसे संस्थानों में काम करने वाली महिला कर्मचारी भी शामिल होंगी।इसके अलावा सुपर प्रायोरिटी कारिडोर के 5.9 किलोमीटर पर बने पांच मेट्रो स्टेशन के नाम वीरांगनाओं के नाम पर रखने का निर्णय लिया गया है। इनमें एक स्टेशन का नाम ऑपरेशन सिंदूर की वजह से सिंदूर होगा। वहीं, अन्य स्टेशन देवी अहिल्या, दुर्गावती, अवंतिका बाई, झलकारीबाई के नाम पर होंगे। मध्य प्रदेश के नगरीय आवास व विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बुधवार को मेट्रो डिपो व स्टेशन के निरीक्षण के दौरान इसकी घोषणा की।
चार स्टेशनों पर वीरांगनाओं के फोटो
विजयवर्गीय ने कहा कि गांधी नगर स्टेशन पर देवी अहिल्याबाई की प्रतिमा भी लगेगी। शेष चार स्टेशनों पर फिलहाल वीरांगनाओं के फोटो लगाए जाएंगे और बाद में स्टेशन परिसर में मूर्तियां भी लगाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि कोशिश है कि इंदौर में 60 से 70 किलोमीटर हिस्से में मेट्रो बने और ¨सहस्थ के पहले इंदौर से उज्जैन का सफर भी मेट्रो से संभव हो पाए। मेट्रो विकसित भारत 2047 की ओर पहला कदम है, हम चाहेंगे कि 2047 तक शहर में फ्लाइंग टैक्सी चले।
जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर, 32 लोगों की मौत; मचैल यात्रा पर लगी रोक
PM मोदी के फैसले को योगी का समर्थन, माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई पर कही बड़ी बात
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, बोले- 'मन दुखी है'; सामने आई वजह
रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर बड़ा अपडेट, BCCI उपाध्यक्ष ने अफवाहों पर लगाया विराम
पहली जीत का स्वाद चखते ही श्रेयस को मिली तारीफ, पूर्व खिलाड़ी के बयान ने खींचा ध्यान
मानसून में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, हो सकती है तबीयत खराब; डॉक्टरों की जरूरी सलाह
फोन कॉल की कोशिश में साइबर फ्रॉड, नंबर नहीं लगा लेकिन बैंक खाते से कटे ₹1.5 लाख
मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की कमी, मरीज अब AI से ले रहे इलाज की सलाह
अस्पताल में वांगचुक और पुलिस के बीच बहस का वीडियो आया सामने, अधिकारियों ने दी सफाई